
भारत ने टेस्ट में बीते दो वर्षों में शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने बीते तीन वर्षों में 8 बार 500 से ज्यादा रन का स्कोर बनाया है। भारत ने अपने सभी 500 से ज्यादा के स्कोर आखिर दो वर्षों में बनाया है। इसके अलावा भारतीय टीम ने 5 बार 600 रन से ज्यादा का स्कोर किया है। वहीं इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड और दक्षिण अफ्रीका एक-एक बार ऐसा किया है। न्यूज़ीलैंड ने 3 वर्षों में दो बार 600 का आंकड़ा पार किया है। वहीं पाकिस्तान ऐसा एक बार किया है। 55 पारियों में भारतीय टीम का बल्लेबाज़ी औसत इस दौरान 37.88 का रहा है। जो ऑस्ट्रेलिया के बाद सबसे बेहतर है। वहीं भारतीय टीम ने इस दौरान सबसे ज्यादा इंग्लैंड के खिलाफ 759 रन भी बनाये हैं। भारत ने श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाफ भी 500 से ज्यादा का स्कोर किया है।