5 मशहूर कप्तान जिनकी पत्नियां खूबसूरती में एक्ट्रेस को देती हैं टक्कर, जानिए लव स्टोरी के दिलचस्प किस्से

क्रिकेट कप्तान
क्रिकेट कप्तान और उनकी पत्नी (photo credit: x.com/SPORTYVISHAL,KKRiders, instagram/josbuttler)

Cricket Captain Wives love story: क्रिकेट जगत में प्यार की कहानियां खूब पढ़ी गई हैं। फिर बात चाहे भारतीय क्रिकेटर्स की हो या फिर विदेशी क्रिकेटर्स की हो। हर किसी ने धर्म, जाति उम्र सब कुछ किनारे कर अपने प्यार को निभाया। इसी कड़ी में आपको पांच देशों के क्रिकेट कप्तान की पत्नी और उनकी लव स्टोरी से जुडे़ किस्सों के बारे में बताएंगे। भारत से लेकर न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने बहुत साल डेट करने के बाद अपनी-अपनी गर्लफ्रेंड से शादी रचाई थी। वहीं एक कप्तान ने बिना शादी किए ही परिवार बसा लिया।

Ad

5.रोहित शर्मा और रितिका सजदेह

भारत में क्रिकेट का नाम लेते ही पहला नाम रोहित शर्मा का आता है। क्रिकेट की तरह भारत की टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा प्यार मोहब्बत में भी पीछे नहीं हैं। रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह एक स्पोर्टस इवेंट मैनेजर हैं। दोनों की मुलाकात एक एड शूट के दौरान हुई थी। रोहित शर्मा और रितिका ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया था फिर रोहित और रितिका 13 दिसंबर 2015 को शादी के बंधन में बंध गए थे। उनकी एक बेटी है और उसका नाम समायरा है।

Ad

4.पैट कमिंस और बैकी बॉस्टन

ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान पैट कमिंस की लव स्टोरी काफी चर्चित है। पैट कमिंस और बैकी बॉस्टन की पहली मुलाकात 2013 में हुई थी। जब बैकी बॉस्टन इंग्लैंड से ऑस्ट्रेलिया वीजा पर घूमने आई थीं। पैट कमिंस और बैकी ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2022 में शादी की थी। कमिंस और बैकी का एक बेटा है।

Ad

3.एडेन मार्करम और निकोल डेनियला ओकॉनर

एडेन मार्करम ने अपनी गर्लफ्रेंड निकोल डेनियला ओकॉनर को लगभग 10 साल तक डेट किया उसके बाद शादी करने का फैसला लिया। कहते हैं कि एडेन मार्करम पहले हाई स्कूल लेवल पर रग्बी खेला करते थे और तभी उनकी मुलाकात निकोल डेनियला ओकॉनर से हुई थी। निकोल डेनियला पेशे से मॉडल है और खूबसूरती के मामले में वह किसी से कम नहीं हैं।

Ad

2.जोस बटलर और लुईस

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर की पत्नी का नाम लुईस है। लुईस और जोस बचपन से ही एक दूसरे को जानते थे। यह दोनों एक वक्त बेहद अच्छे दोस्त हुआ करते थे। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। लंबे समय तक डेटिंग के बाद जोस बटलर ने 21 अक्टूबर 2017 को लुईस से शादी रचाई। अप्रैल 2019 में इस कपल ने पहली बेटी का स्वागत किया। वहीं, दूसरी बेटी का जन्म 2021 में हुआ।

Ad

1.केन विलियमसन और सारा रहीम

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है, दरअसल केन विलियमसन इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे थे और सारा रहीम वहां बतौर नर्स काम करती थीं। केन विलियमसन पहली नजर में ही सारा के हो गए थे। सारा बेहद सुंदर हैं। सारा रहीम ने 2020 में एक बेटी को जन्म दिया था और 2022 में एक बेटे को जन्म दिया।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications