एकदिवसीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले 5 इंग्लिश बल्लेबाज

# 3 जोस बटलर - 79 छक्के

एक ऐसा बल्लेबाज जिसे नई सदी में इंग्लैंड की बल्लेबाजी में बदलाव लाने का श्रेय दिया जाता है, जोस बटलर का अब तक उनकी राष्ट्रीय टीम के साथ एक असाधारण एकदिवसीय करियर रहा है। 2016 तक, इंग्लैंड के तीन सबसे तेज एकदिवसीय शतक उनके पास थे। जो वास्तव में एक बड़ी उपलब्धि है, वो भी तब जब उस देश के किसी अन्य खिलाड़ी का शीर्ष 40 में भी नाम शामिल नहीं है। लॉन्ग ऑन के उपर से फ्लिक मारना हो या और कीपर के उपर से रैंप शॉट, ये उनकी सबसे बड़ी खोजों में से एक रहे हैं और वह बार-बार जब भी रन- रेट पहुँच से बाहर जाने लगता है और कठिन स्तर पर पहुंच जाता है, तब अपने बड़े शॉट खेलने की क्षमता के चलते टीम की वापसी कराते आये हैं। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी पारी में एक गज़ब के फॉर्म में थे, जहां उन्होंने 5 छक्के मारने के साथ 77 गेंदों में 129 और पाकिस्तान के खिलाफ 52 गेंद में 116 रन बनाये थे जिसमें 8 छक्के शामिल थे। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 74 गेंदों में भी 121 रन बनाए थे। इन सभी पारियों ने दुनिया के सबसे बड़े हिटरों में से एक के रूप में उनकी जगह को प्रभावी ढंग से पुख्ता कर दिया है।