आईपीएल ऑक्शन के इतिहास पर नजर डालें तो प्रत्येक ऑक्शन में किसी ना किसी एक खिलाड़ी को बहुत ही बड़ी धनराशि मिली। खासकर पिछले कुछ सीजन से विदेशी खिलाड़ियों का बोलबाला रहा है। विदेशी प्लेयर्स को खरीदने में टीमों ने काफी दिलचस्पी दिखाई है। कई विदेशी प्लेयर रहे हैं जिनके लिए ऑक्शन में काफी ज्यादा महंगी बोली लगी है। इसकी वजह ये है कि दिग्गज भारतीय खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों में सेट हैं और केवल विदेशी प्लेयर ही रिलीज किए जाते हैं। आईपीएल 2023 के ऑक्शन के दौरान भी कई विदेशी खिलाड़ियों के लिए काफी महंगी बोली लगी। इस बार पिछले सारे ही रिकॉर्ड टूट गए और कई विदेशी खिलाड़ी अब इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं।
हम आपको इस आर्टिकल में आईपीएल इतिहास के पांच सबसे महंगे प्लेयर्स के बारे में बताएंगे।
आईपीएल इतिहास के अब तक के 5 सबसे महंगे खिलाड़ी
5.पैट कमिंस, आईपीएल 2020 - (15.50 करोड़), कोलकाता नाइट राइडर्स
![Australia v England - ODI Series: Game 3](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/a82e1-16718607111612-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/a82e1-16718607111612-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/a82e1-16718607111612-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/a82e1-16718607111612-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/a82e1-16718607111612-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/a82e1-16718607111612-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/a82e1-16718607111612-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/a82e1-16718607111612-1920.jpg 1920w)
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज पैट कमिंस को आईपीएल 2020 की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 15.50 करोड़ की रकम में खरीदा था। इसके बाद वो आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए थे। पिछले सीजन केकेआर के लिए कुछ मैचों में पैट कमिंस ने अच्छा प्रदर्शन भी किया था।
4.निकोलस पूरन और युवराज सिंह - 16 करोड़
![निकोलस पूरन के लिए काफी महंगी बोली लगी](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/8c0e0-16718598504095-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/8c0e0-16718598504095-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/8c0e0-16718598504095-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/8c0e0-16718598504095-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/8c0e0-16718598504095-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/8c0e0-16718598504095-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/8c0e0-16718598504095-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/8c0e0-16718598504095-1920.jpg 1920w)
वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज निकोलस पूरन को आईपीएल 2023 के ऑक्शन के दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 16 करोड़ की रकम में खरीदा। निकोलस पूरन का बेस प्राइस दो करोड़ रुपए था लेकिन उनके लिए बोली लगते-लगते 16 करोड़ तक पहुंच गई और आखिर में लखनऊ ने उन्हें भारी-भरकम रकम देकर हासिल कर लिया। इससे पहले 2015 के आईपीएल सीजन के दौरान युवराज सिंह के लिए भी 16 करोड़ की ही बोली लगी थी। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें उस सीजन का सबसे महंगा प्लेयर बनाया था।
3.क्रिस मॉरिस और बेन स्टोक्स - 16 करोड़ 25 लाख
![Pakistan v England - ICC Men's T20 World Cup: Final](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/28deb-16718600261681-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/28deb-16718600261681-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/28deb-16718600261681-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/28deb-16718600261681-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/28deb-16718600261681-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/28deb-16718600261681-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/28deb-16718600261681-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/28deb-16718600261681-1920.jpg 1920w)
आईपीएल 2023 के ऑक्शन के दौरान इंग्लैंड टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने 16 करोड़ 25 लाख की भारी-भरकम रकम में खरीदा। उन्हें खरीदने के लिए कई टीमों के बीच होड़ देखने को मिली लेकिन आखिर में बाजी चेन्नई सुपर किंग्स ने मारी। स्टोक्स ने 2019 वर्ल्ड कप और हाल में हुए टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को विजेता बनाने में अहम योगदान दिया था। यही वजह रही कि चेन्नई ने स्टोक्स को अपने खेमे का हिस्सा बनाने के लिए बड़ी बोली लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
क्रिस मॉरिस को आईपीएल 2021 की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ में खरीदा था और सबको चौंका दिया। मॉरिस को खरीदने के लिए कई टीमों के बीच होड़ देखने को मिली। आखिर में बाजी राजस्थान रॉयल्स ने मारी थी।
2.कैमरन ग्रीन (मुंबई इंडियंस) - 17.5 करोड़
![कैमरन ग्रीन के लिए काफी महंगी बोली लगी](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/55bcd-16718603146669-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/55bcd-16718603146669-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/55bcd-16718603146669-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/55bcd-16718603146669-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/55bcd-16718603146669-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/55bcd-16718603146669-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/55bcd-16718603146669-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/55bcd-16718603146669-1920.jpg 1920w)
कैमरन ग्रीन के लिए आईपीएल 2023 के ऑक्शन के दौरान मुंबई इंडियंस ने जमकर बोली लगाई। 2 करोड़ रूपये की बेस प्राइस वाले ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ में खरीदकर टीम का हिस्सा बनाया। ग्रीन मुंबई इंडियंस इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर और आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे प्लेयर हो गए हैं।
1.सैम करन (पंजाब किंग्स) - 18 करोड़ 50 लाख
![Pakistan v England - ICC Men's T20 World Cup: Final](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/847e2-16718604511986-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/847e2-16718604511986-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/847e2-16718604511986-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/847e2-16718604511986-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/847e2-16718604511986-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/847e2-16718604511986-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/847e2-16718604511986-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/847e2-16718604511986-1920.jpg 1920w)
24 वर्षीय सैम करन आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने क्रिस मॉरिस का रिकॉर्ड तोड़ दिया है उन्हें आईपीएल 2021 में राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ में खरीदा था। ऑक्शन से पहले ही कयास लगाए जा रहे थे कि करन पर सबसे बड़ी बोली लग सकती है और हुआ भी ठीक ऐसा ही। करन को अपनी टीम में शामिल करने के लिए कुल छह टीमों ने दिलचस्पी दिखाई और अंत में पंजाब ने उन्हें खरीदने में सफलता हासिल की।