मौजूदा दौर के टीम इंडिया के 5 सबसे फ़िट खिलाड़ी

#2 महेंद्र सिंह धोनी

Ad

महेंद्र सिंह धोनी किसी परिचय के मोहताज नहीं है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर हमेशा से ही शांत और सहज दिमाग के साथ नजर आए हैं। एमएस धोनी की बल्लेबाजी से लेकर विकेटों की पीछे की बिजली जैसी रफ्तार से हर कोई वाकिफ है। बल्लेबाजी के दौरान जहां धोनी विकेटों के बीच अभी भी तेजी से दौड़ लगाते हैं तो वहीं विकेटों के पीछे रहकर बिना पलक झपकाए गिल्लियां उड़ाना धोनी से बेहतर कोई नहीं जानता होगा। फील्डिंग के दौरान टीम का हर खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की तरफ ही गेंद को फेंकता है क्योंकि उन्हें पता है कि धोनी इसका सही से फायदा उठा लेगें। इस उम्र में भी धोनी अपनी फिटनेस से सबको प्रभावित करने में कामयाब साबित हो रहे हैं। 50 ओवर कीपिंग करने के बाद बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आना और शानदार खेल का प्रदर्शन करना निश्चित रूप से उनके फिटनेस का प्रमाण है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications