वन-डे में विकेटकीपरों द्वारा बनाए गए 5 सर्वश्रेष्ठ स्कोर

एडम गिलक्रिस्ट, 172 बनाम ज़िम्बाब्वे, 2004

जब गिलक्रिस्ट अपने रंग में होते थे, तो उन्हें रोक पाना सबसे कठिन काम होता था। वह गेंदबाजों पर कभी रहम नहीं करते थे। साल 2004 में गिली ने अपने करियर का उच्च स्कोर बनाते हुए 172 रन ठोंक दिए थे। तब ज़िम्बाब्वे का गेंदबाज़ी आक्रमण अच्छा हुआ करता था। 172 रन बनाकर गिली जब आउट हुए थे तब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 310 पर 2 विकेट था। लेकिन उसके बाद 344 पर 7 विकेट हो गया था। ऑस्ट्रेलिया ने ये मैच 144 रन से जीत लिया था।