5 खिलाड़ी जिन्होंने कप्तान के तौर पर खेले सबसे ज्यादा मैच

#1 महेंद्र सिंह धोनी (331 मैच)
Ad

महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट में एक ऐसा नाम है, जिसने भारतीय क्रिकेट टीम की डूबती नैय्या को अपना सहारा दिया था। अपने अचम्भित कर देने वाले फैसलों से धोनी ने कप्तानी के क्षेत्र में काफी शोहरत हासिल की है। इसके साथ ही महेंद्र सिंह धोनी एक ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने अपनी कप्तानी में सब कुछ हासिल किया है। धोनी की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2007 का पहला विश्व कप ही अपने नाम कर लिया था। इसके बाद टीम इंडिया ने साल 2011 का विश्व कप भी धोनी की कप्तानी में ही जीता। साल 2013 में टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी की चैंपियन भी धोनी की कप्तानी में ही बनी। इसके अलावा भारत ने टेस्ट में नंबर एक रैंक भी धोनी की कप्तानी में ही हासिल किया। धोनी ने अपनी कप्तानी में 331 खेले। इनमें से उन्होंने 178 मुकाबले जीते तो वहीं 120 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा पांच मैच टाई रहे तो वहीं 15 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए। टीम इंडिया के कैप्टन कूल का जीत का प्रतिशत 53.77 रहा तो वहीं जीत से हार का रेशियो 1.48 का रहा। हालांकि टेस्ट क्रिकेट में औसत कप्तानी के कारण आंकड़ो में धोनी का प्रदर्शन बेहतर नहीं है लेकिन एकदिवसीय क्रिकेट के आंकड़ों से साफ जाहिर होता है कि धोनी से बेस्ट कप्तान भी कोई नहीं रहा। लेखक: ईशान सल्होत्रा अनुवादक: हिमांशु कोठारी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications