जो रूट ने इस साल 17 टेस्ट में 49.23 के औसत से 3 शतक और 10 अर्धशतक की मदद से 1477 रन बनाये हैं। जिसकी मदद से इंग्लैंड ने भारत और बांग्लादेश के दौरे पर थोड़ी बहुत चुनौती दे सकी। रूट इसी वजह से इस साल आईसीसी टेस्ट टीम ऑफ़ द इयर में शामिल हुए हैं। उन्होंने 61.23 के औसत से 14 पारियों में 796 रन बनाये हैं। जिसमें 2 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं। टी-20 में रूट ने 9 पारियों में 297 रन बनाये थे। जिसमें 2 अर्धशतक भी शामिल है। कुल मिलाकर 55 पारियों में 50.39 के औसत से 23 अर्धशतक लगाये थे। जो रूट की बीते साल की यादगार पारी पाकिस्तान के खिलाफ मेनचेस्टर में 254 रन बनाये थे।