एकदिवसीय क्रिकेट में शिखर धवन की शीर्ष 5 पारियाँ

# 2 114 रन कार्डिफ में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ, 2013 चैंपियंस ट्रॉफी

Ad

2013 चैंपियंस ट्रॉफी के कुछ महीनों पहले टेस्ट क्रिकेट में अपने लाज़वाब पदार्पण के बाद, जब भारत ने कार्डिफ में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना चैंपियंस ट्रॉफी अभियान शुरू किया तो बहुत धवन से बहुत उम्मीद थी। दक्षिण अफ्रीका ने लक्ष्य का पीछा करने का फैसला किया, और सारा ध्यान रोहित और धवन की नयी सलामी बल्लेबाजी जोड़ी पर आ गया। एक-दूसरे के खेल की गहरी समझ रखते हुए, दोनो सलामी बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। हालाँकि रोहित पारी की शुरुआत में सतर्क थे , लेकिन धवन ने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों पर प्रहार करने में बहुत ज्यादा समय नहीं लिया। अपने शुरुआती साथी को खोने के बाद, बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कोहली के साथ भारत की रन गति को जारी रखा। उन्होंने 94 गेंद पर 114 रन बनाये, जिसमें 12 चौके और एक छक्का शामिल था। जिसके चलते 'मेन इन ब्लू' 331 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंच गये। इसके बाद जो भी हुआ आज इतिहास का एक हिस्सा है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications