भारत से बाहर छठे विकेट के लिए 5 सबसे बड़ी साझेदारियां

CRICKET
#3 महेंद्र सिंह धोनी और इरफ़ान पठान, 210 रन, फ़ैसलाबाद
Ad
Pakistani cricketer Shoaib Akhtar (R) wa

इस फ़ेहरिस्त में तीसरे नंबर पर एक और विकेटकीपर बल्लेबाज़ शामिल हैं, और वह हैं टीम इंडिया के पूर्व टेस्ट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी। 2006 में पाकिस्तान के फ़ैसलाबाद में खेले गए इस टेस्ट में रनों की ख़ूब बारिश हुई थी। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 588 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत की ओर से राहुल द्रविड़ के 103 और वीवीएस लक्ष्मण के 90 रनों की बदौलत टीम इंडिया ने आग़ाज़ तो शानदार किया था। लेकिन मध्यक्रम में भारतीय पारी लड़खड़ा गई थी और 281 रनों पर 5 विकेट गिर गए थे। क्रीज़ पर अब थे महेंद्र सिंह धोनी और ऑलराउंडर इरफ़ान पठान, इन दोनों ने मिलकर पाकिस्तानी गेंदबाज़ों को ख़ूब परेशान किया। धोनी ने शतक लगा डाला था, और पठान भी शानदार बल्लेबाज़ी कर रहे थे। धोनी ने 148 और पठान ने 90 रन बनाए, दोनों के बीच 210 रनों की साझेदारी हुई और ये हाई स्कोरिंग मैच ड्रॉ रहा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications