टॉप 5 स्पोर्ट्स इवेंट जिन्हें इस साल भारत में गूगल पर सबसे ज्यादा किया गया सर्च, इस टूर्नामेंट ने मारी बाजी

आईपीएल और टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी (Photo Credit_Getty)
आईपीएल और टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी (Photo Credit_Getty)

Top 5 Sports trending searches on Google India in 2024: कैलेंडर ईयर से एक और साल हमसे विदा लेने जा रहा है। साल 2024 अब कुछ ही दिनों के बाद अलविदा कहने जा रहा है। ये साल अच्छी और बुरी यादों के साथ खत्म होने के कगार पर खड़ा है। 2024 का साल खेल जगत में काफी यादगार रहा। इस साल खेल के एक से एक बड़े इवेंट हुए और इस रोमांच में फैंस पूरी तरह से डूबते हुए नजर आए।

Ad

साल 2024 में क्रिकेट से लेकर फुटबॉल, कबड्डी, ओलंपिक गेम्स भी खेले गए। इन तमाम खेलों को लेकर फैंस का उत्साह चरम पर रहा। तभी तो इस साल गूगल पर भी ये खेल काफी सर्च किए गए। इसी बीच गूगल इंडिया ने 2024 में सबसे ज्यादा सर्च होने वाले खेल इवेंट की लिस्ट जारी की है। तो चलिए आपको इस आर्टिकल में बताते हैं वो टॉप-5 खेल इवेंट जो इस साल गूगल इंडिया पर मोस्ट सर्च की लिस्ट में शामिल रहे।

Ad

5.इंडियन सुपर लीग

इंडियन सुपर लीग यानी फुटबॉल का टशन भी फैंस पर चढ़ा रहा। फुटबॉल की ये लीग भारत में इस वक्त पूरे तूफानी अंदाज में जारी है। इंडियन सुपर लीग 2024 इस साल सितंबर में शुरू हुआ और अभी भी उसका रोमांच जारी है। ये खेल इवेंट गूगल इंडिया 2024 की सर्च लिस्ट में टॉप-5 में है।

4. प्रो कबड्डी लीग

इंडिया में इस वक्त मिट्टी के खेल यानी कबड्डी के लीग का रोचक सफर जारी है। प्रो कबड्डी लीग का ये सीजन भी फैंस की पहली पसंद बना हुआ है। कबड्डी को भारत में खूब देखा जाता है। तभी तो ये खेल इवेंट गूगल इंडिया के इस साल के सर्च में टॉप-5 में है, जिसे चौथे स्थान पर सबसे ज्यादा सर्च मिला।

3. ओलंपिक्स

खेल के सबसे बड़े महाकुंभ कहे जाने वाले ओलंपिक का रोमांच भी इस साल सिर चढ़कर बोला। पेरिस में खेले गए जुलाई-अगस्त में खेले गए इस इवेंट में भी फैंस की जबरदस्त दिलचस्पी देखी गई। जिसका सबूत है कि गूगल इंडिया पर इस साल ओलंपिक खेल को काफी सर्च किया गया। गूगल इंडिया पर ओलंपिक सर्च के मामले में तीसरे स्थान पर रहा।

2. टी20 वर्ल्ड कप

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन इस बार वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में हुआ। टी20 वर्ल्ड कप इस साल पूरी तरह से छाया रहा। करीब एक महीने तक खेले गए इस टूर्नामेंट को फैंस ने पूरे जोश और उत्साह के साथ देखा। इसे गूगल इंडिया पर इस साल काफी सर्च किया गया। तभी तो वो खेल इवेंट में गूगल सर्च की लिस्ट में दूसरे स्थान पर रहा।

1 इंडियन प्रीमियर लीग

भारत में खेले जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग ने बहुत ही खास जगह बना ली है। आईपीएल का क्रेज लोगों के दिलों दिमाग में चढ़ा हुआ है। जिसका एक उदाहरण इस साल के आईपीएल में देखने को मिला। इंडियन प्रीमियर लीग को साल 2024 में गूगल इंडिया पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया और वो खेल इवेंट में नंबर-1 पर रहा।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications