
आईपीएल 2013 में आरसीबी ऐसी टीम थी, जो अपना दिन होने पार अपराजेय रहती, लेकिन अगले दिन ही वह हार जाती थी। जबकि उनके पास सबसे मजबूत एकादश थी। कोहली की टीम प्लेऑफ़ में भी क्वालीफाई कर पायी थी। हालांकि दर्शकों को इस टीम ने खूब रोमांचित किया। दिल्ली के साथ खेलते हुए टीम का मुकाबला काफी रोचक हो गया था। जब चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों टीमों ने 152 रन बनाये। गेल और डिविलियर्स की मौजूदगी ने उमेश यादव के ओवर में 15 रन बनाये थे। जवाब में डेविड वार्नर और बेन रोहरर ने रवि रामपाल के खिलाफ मात्र 11 रन बनाये थे।
सुपर ओवर | RCB | DD |
गेंद 1 | 1 | W |
गेंद 2 | 1 | 4 |
गेंद 3 | 1 | 0 |
गेंद 4 | 0 | 6 |
गेंद 5 | 6 | 1 |
गेंद 6 | 6 | W |
कुल | 15 | 11 |
एबी डिविलियर्स के अंतिम दो गेंदों पर लगाये गये दो छक्कों ने मैच को दिल्ली से दूर कर दिया। वहीं सुपर ओवर की पहली गेंद पर गेल ने वार्नर का कैच पकड़ लिया। जिसके बाद मैच को आरसीबी ने आसानी से जीत लिया। दक्षिण अफ़्रीकी बल्लेबाज़ रोहारर 4 गेंदों में मात्र 4 रन बना सका जबकि इरफ़ान वह काम नहीं कर पाए जब टीम को 1 गेंदों में 5 रन चाहिए थे।