
आईपीएल के अबतक के 9 संस्करण में केकेआर और आरआर के बीच दो बार सुपर ओवर का मुकाबला हुआ है। साल 2009 में पहली बार दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में ये टीमें आपस में सुपर ओवर में भिड़ी थीं। शेन वार्न ने केकेआर के इशांत शर्मा को आखिरी गेंद पर जीत के लिए जरूरी दो रन की जगह सिर्फ एक ही रन बनाने दिया था। दोनों टीमें 150 रन ही बना सकी थीं। सुपर ओवर में केकेआर ने ब्रेंडम मैकुलम और क्रिस गेल को बल्लेबाज़ी के लिए भेजा जबकि कामरान खान को वार्न ने गेंद सौंपी। गेल ने लगातार तीन गेंदों में 3 चौके जड़े जिसकी मदद से वार्न एंड कंपनी को 16 रन का टारगेट मिला। जिसे युसूफ पठान ने 4 गेंदों में पूरा कर दिया।
सुपर ओवर | KKR | RR |
गेंद 1 | 1 | 6 |
गेंद 2 | 1 | 2 |
गेंद 3 | 4 | 6 |
गेंद 4 | वाइड
4 |
4 |
गेंद 5 | 4 | - |
गेंद 6 | विकेट | - |
कुल | 15 | 18 |
आखिरी गेंद पर गेल आउट भी हो गये थे। वहीं पठान के ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी से केकेआर मैच हार गया। ब्रेड हाज ने पठान का कैच भी छोड़ दिया था। इसके अलावा स्पिनर अजन्ता मेंडिस से गेंदबाज़ी करवाना भी केकेआर के लिए भारी पड़ गया।