
आईपीएल के इतिहास का सबसे रोमांचक सुपर ओवर मुकाबला। जिन्होंने इस मुकाबले को देखा होगा उन्हें स्टीव स्मिथ जरुर याद हो गये होंगे। आईपीएल ये एकमात्र सुपर ओवर मुकाबला है, जो टाई हो गया था। दोनों टीमों ने मुख्य मुकाबले में 191 रन बनाये थे। उसके बाद सुपर ओवर में भी दोनों टीमों ने 11 रन बनाये थे। बाउंड्री भी दोनों टीमों के सेम थे। जिसकी वजह से आखिरी गेंद पर केकेआर के मुकाबले राजस्थान ने स्टीव स्मिथ के पराक्रम से 2 रन बनाये थे। जिससे न सिर्फ मैच टाई हुआ बल्कि इसी अधार पर उनकी टीम विजेता भी बनी।
सुपर ओवर | KKR | RR |
गेंद 1 | W+1 (run out) | 1 |
गेंद 2 | 1 | 1 |
गेंद 3 | 1 | 1 |
गेंद 4 | 6 | 4 |
गेंद 5 | 1 | W |
गेंद 6 | W+1 (run out) | 2 |
कुल | 11 | 11 |
इस सुपर ओवर ने साबित किया कि तकनीकी और लय भी खेल के इस प्रारूप में अहम है। जिसे ज्यादातर खिलाड़ी महत्व नहीं दते हैं। गंभीर फील्डिंरों को फैलाकर रखा था। उनका मकसद बाउंड्री रोकना था। स्टीव स्मिथ को पता था कि ऐसे में चौका लगाना कठिन है लेकिन दौड़कर रन लिया जा सकता है। ये सबसे रोमांचक मुकाबला था। जिसकी वजह से ये हमारे टॉप लिस्ट में है।