#3 रोहित शर्मा 118 रन 42 गेंद बनाम श्रीलंका, इंदौर, 22 दिसंबर, 2017
Ad
इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया। रोहित शर्मा ने पिच पर आते ही पहले ओवर में चौके लगाए। इसके बाद प्रदीप ने दूसरा ओवर फेंका जिसमें रोहित ने 2 छक्के और 1 चौका लगाया। लेकिन ये तो सिर्फ़ ट्रेलर था, पिक्चर अभी बाक़ी थी। रोहित बिना रुके शॉट लगाते रहे और 23 गेंद में 50 रन पूरे किए। परेरा ने 11वां ओवर फेंका जिसमें रोहित ने लगातार 4 गेंदों में 4 छक्के लगाए और 35 गेंद में शतक पूरा किया। ये संयुक्त रुप से टी-20 अंतरराष्ट्रीय का सबसे तेज़ शतक था। रोहित के अलावा दक्षिण अफ़्रीका के डेविड मिलर ने भी 35 गेंद में शतक लगाया था। रोहित की ये पारी हमेशा याद की जाएगी।
Edited by Staff Editor