ऑस्ट्रेलिया के इस बेहतरीन सलामी जोड़ी ने 35 पारियों में विदेशी धरती पर 15 बार 50 से ज्यादा रन की साझेदारी की थी। जबकि कुल 62 पारियों में उन्होंने 27 अर्धशतकीय साझेदारी की थी। इस जोड़ी की सर्वाधिक रन की साझेदारी 382 रन थी। जो 2000 से ज्यादा रन बनाने वाले सलामी जोड़ियों में सबसे ज्यादा है। इस जोड़ी ने खुद को ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, भारत और दक्षिण अफ्रीका में भी खुद को साबित किया था।
पारी | रन | औसत | विदेश में औसत | 100s | 50s |
62 | 3596 | 60.94 | 62.25 | 9 | 18 |