वेस्टइंडीज के इन दिग्गज सलामी बल्लेबाजों को इस लिस्ट में ऊपर जगह इसलिए नही मिली है। क्योंकि उनका औसत थोड़ा अच्छा नहीं था। उनका प्रदर्शन घर में शानदार रहा है। इस जोड़ी ने 42 बार अर्धशतकीय साझेदारी निभाई है। विदेश में इस जोड़ी ने 1000 से ज्यादा रन बनाये हैं। ग्रीनिज और हेन्स का औसत हालांकि विदेश में कम है। इसके बावजूद इस सलामी जोड़ी ने 4 बार 200 से ज्यादा रन की साझेदारी निभाई है। ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और भारत में इस जोड़ी ने कम से कम एक बार शतकीय साझेदारी निभाई है।
पारी | रन | औसत | विदेश में औसत | 100s | 50s |
148 | 6482 | 47.31 | 35.51 | 16 | 26 |