#3 अभिषेक शर्मा, भारत
Ad

दो बार अंडर-19 विश्वकप में शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद लेग स्पिन गेंदबाज अभिषेक शर्मा को भारतीय टीम में खेलने का अब तक मौका नहीं मिला। 2002 में न्यूजीलैंड में हुए विश्व कप में उन्होंने तेज गेंदबाजों की मददगार पिच पर भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए। कनाडा के खिलाफ 7 ओवरों में 5 मेडेन फेंकते हुए उन्होंने 3 विकेट झटके। उसके बाद उन्होंने श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ भी 3-3 विकेट हासिल किए। 2004 में हुए अगले विश्व कप में भी स्पिन की मददगार पिच पर भी उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 2/33, बांग्लादेश के खिलाफ 3/39 और वेस्टइंडीज के खिलाफ उनका आंकड़ा 4/28 का था। इस विश्व कप में भी उन्होंने भारत के लिए सर्वाधिक विकेट हासिल किए।
Edited by Staff Editor