साल 2014 में अंडर-19 टीम में चुने गये कुशल मेंडिस ने अंडर-19 वर्ल्डकप में भाग भी लिया था। उसके बाद 2015 वेस्टइंडीज जब श्रीलंका में खेलने आई तो मेंडिस को श्रीलंका की टीम में चुना गया। मेंडिस की तकनीक और धैर्य का सबसे बेहतरीन उदाहरण हमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पल्लीकेल में देखने को मिला। 21 वर्षीय मेंडिस 176 रन की पारी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जिससे श्रीलंका को ऐतिहासिक जीत मिली। नम्बर 3 पर बल्लेबाज़ी करने वाले इस बल्लेबाज़ को इस प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ़ द मैच का ख़िताब मिला। मेंडिस का प्रदर्श वनडे में भी अच्छा रहा है। ज़िम्बाब्वे दौरे पर मेंडिस के प्रदर्शन में और सुधार देखने को मिला। उनके बेहतरीन खेल के लिए मैन ऑफ़ द सीरिज का ख़िताब उन्हें मिला। मेंडिस ने 73 गेंदों में 94 रन की पारी खेली और श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को 1 रन से हरा दिया।