तिलकरत्ने दिलशान की 6 शानदार पारियां

dillyyyy-1473481513-800
#5 साल 2009, राजकोट में भारत के खिलाफ 160 रन की पारी
Ad
tillakaratne-dilshan-rajkot-1473486685-800

साल 2009 दिलशान के करियर का सबसे अहम वर्ष था। इस साल उन्होंने वनडे में 55 के औसत से 1000 से ज्यादा रन बनाये थे। इस साल उन्होंने 4 शतक ठोंके थे। लेकिन उन्होंने भारत के खिलाफ राजकोट में कमाल का प्रदर्शन किया था। भारत ने इस मैच में जीत के लिए श्रीलंका के खिलाफ 414 रन का लक्ष्य रखा था। जिसके जवाब में दिलशान ने श्रीलंका को जबरदस्त शुरुआत दिलाई। उन्होंने इस पारी के दौरान अपने सभी पसंदीदा शॉट खेले थे। जिसमें कट, पुल और गैप में खेले कई शॉट थे। दिलशान ने ज़हीर खान की गेंदों की भी जमकर धुनाई की। दिलशान ने रविन्द्र जडेजा के एक ओवर में 17 रन ठोंके। इस दौरान उन्होंने स्कूप से भी दबाव बनाया था। दिलशान अंततः हरभजन की गेंद पर आउट हो गये थे। लेकिन दिलशान ने श्रीलंका के बाकी बल्लेबाजों के लिए मात्र 7 रन प्रतिओवर से रन बनाने की रफ्तार दे दिया था। हालाँकि श्रीलंका ये मैच हार गया था।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications