शीर्ष 6 बल्लेबाज जो जल्द ही 10 हजार एकदिवसीय रन तक पहुंच सकते हैं

1. महेंद्र सिंह धोनी- 9745 रन ms dhoni इस सूची में 12वां बल्लेबाज बनने के लिए महेंद्र सिंह धोनी को 255 रनों की आवश्यकता है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभी भारत के 2 मैच बचे भी है। ऐसे में धोनी के पास पूरा मौका है कि वह इसी श्रृंखला में इस सूची में अपना नाम दर्ज करवा लें। पूर्व भारतीय कप्तान धोनी वर्तमान में एकदिवसीय मैच खेल रहे खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वो यह कारनामा नहीं कर पाते हैं तो उन्हें जल्द ही अगला मौका भी मिल जाएगा क्योंकि न्यूज़ीलैंड की टीम भी एकदिवसीय सीरीज खेलने भारत आ रही है। अगर धोनी न्यूज़ीलैंड की सीरीज के अंत तक भी वहाँ पहुँच जाते हैं तो सबसे कम पारियों में यह आंकड़ा पार करने वाले तीसरे सबसे तेज़ बल्लेबाज होंगे। धोनी का एकदिवसीय औसत 52.11 है जो इस सूची में सबसे ज्यादा होगा, उनके बाद सचिन तेंदुलकर होंगे जिनकी औसत 44.83 है। अगर धोनी अगले विश्वकप तक लगातार खेलते रहे तो वह कई और बल्लेबाजों को पीछे छोड़ इस सूची में और ऊपर पहुँच सकते हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications