हमारी इस लिस्ट में सिर्फ 1 ही गेंदबाज ऐसा है, जो टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुका है। और वो है इंग्लैंड का सबसे कामयाब टेस्ट स्पिनर ग्रीम स्वान। स्वान को पहली बार इंग्लैंड की टीम में 1999 में जगह मिली थी। हालांकि इस ऑफ स्पिनर को टेस्ट टीम में अपनी जगह बनाने के लिए 2008 तक इंतजार करना पड़ा। 2008 में स्वान ने भारत के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया। उसी साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड को एशेज सीरीज जिताने में भी स्वान ने अहम रोल निभाया। स्वान ने इंग्लैंड के लिए गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया। उस सीरीज को इंग्लैंड ने 2-1 से अपने नाम किया था। 2011 में इंग्लैंड ने एक बार फिर 3-1 से एशेज सीरीज पर कब्जा जमाया। उस समय भी स्वान ने इंग्लैंड को जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 2013 में कोहनी की चोट की वजह से स्वान ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया। स्वान ने 60 टेस्ट मैचों 255 विकेट हासिल किए। हालांकि स्वान के 164 विकेट 2010 में मुरलीधरन के रिटायरमेंट के बाद आए।