IPL: 5 टॉप खिलाड़ी जिन्होंने मुंबई इंडियंस में रहते हुए भी कभी मैच नहीं खेला

जब हम इंडियन प्रीमियर लीग की बात करते हैं, तो पहली मुंबई इंडियंस की बात होना लाज़िमी है। वे सबसे सफल आईपीएल टीम रही है, जिन्होंने 10 सीजन में से 3 बार इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी को अपने नाम किया है। सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा जैसे कई महान खिलाड़ियों ने मुंबई का नेतृत्व किया है, जबकि एंड्रयू साइमंड्स, मार्टिन गप्टिल, लसिथ मलिंगा जैसे अन्य विश्व स्तरीय खिलाड़ियों के साथ यह टीम एक बेहतरीन टीम रही है। हालांकि, यह टीम कुछ खिलाड़ियों के लिए भाग्यशाली नहीं रही, क्यूंकि टीम का हिस्सा होने के बावजूद उन्हें इस टीम की ओर से नीले कपड़ों में मैदान पर उतरने का अवसर नही मिला। यहां हम ऐसे ही 5 खिलाड़ियों पर नज़र डाल रहे हैं जिन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए कभी भी मैच नहीं खेला है:

Ad

# 5 अक्षर पटेल

अक्षर पटेल एक ऐसा नाम है जो कि बतौर स्पिनर मुंबई इंडियंस छोड़ने के बाद उभरा, और आज पटेल ने खुद की भारत के अग्रणी ऑलराउंडरों में से एक के रूप में पहचान बना ली है। हालांकि उन्हें वास्तव में किंग्स इलेवन पंजाब के साथ आईपीएल 2014 में मौका मिला, जहां उन्होंने इमर्जिंग प्लेयर पुरस्कार जीता और 2015 सीजन से पहले उन्हें बरकरार रखा गया, लेकिन उन्होंने आईपीएल करियर शुरू वह मुंबई में किया था, हालांकि मैच खेलने का मौका नही मिला। अक्षर आईपीएल 2013 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा था, लेकिन हरभजन सिंह और प्रज्ञान ओझा की उपस्थिति के कारण उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। इसप्रकार फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर खिताब जीतने वाली मुंबई को पूरे सीजन उनकी जरुरत नही पड़ी थी।

# 4 एलेक्स हेल्स

एलेक्स हेल्स को आईपीएल 2015 के मध्य में कोरी एंडरसन के प्रतिस्थापन के रूप में मुंबई इंडियंस टीम में शामिल किया गया था। हेल्स टीम के लिए उनके अंतिम ग्रुप मैच और नॉकआउट के लिए उपलब्ध थे लेकिन उनकी सेवाओं की आवश्यकता नहीं थी क्योंकि मुंबई ने शीर्ष पर वेस्ट इंडियन लैंडल सिमन्स को अपनी पहली पसंद बनाया था। इसके बाद हेल्स आईपीएल के अगले दो सीजन किसी भी फ्रैंचाइज़ी द्वारा नही चुने गये, लेकिन इस सीजन में उनकी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में डेविड वॉर्नर के प्रतिस्थापन के रूप में वापसी हुई है।

# 3 कॉलिन मुनरो

पिछले कुछ सालों में मुनरो ने खुद को दुनिया के बेहतरीन टी -20 बल्लेबाजों में से एक के रूप में स्थापित कर लिया है। वह तीन टी-20 अन्तर्राष्ट्रीय शतक बनाने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं। हाल के समय में उनका कद काफी बढ़ गया है। मुनरो आईपीएल 2015 में मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे, लेकिन टूर्नामेंट में एक भी मैच में खेलने का मौका नही मिला। मुंबई में एरोन फिंच, लेंडल सिमन्स और कोरी एंडरसन के पहले से ही अच्छा प्रदर्शन करते रहने के चलते, मुनरो को कभी भी मुंबई की नीली जर्सी में मैदान पर उतरने का मौका नहीं मिला। कड़े प्रहार करने वाला यह बल्लेबाज़ इसके बाद अगले सीजन में केकेआर चले गए और वर्तमान में आईपीएल 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम का हिस्सा है।

# 2 मोइसेस हेनरिक्स

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मोइसेस हेनरिक्स ने आईपीएल 2009 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद उन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स और उसके बाद में मुंबई इंडियंस के साथ जोड़ा गया, जहां वह आईपीएल 2011 के पूरे सीजन खेलने का मौका ही तलाशते रहे। इसके बाद मुंबई इंडियंस से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आये और फिर सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से भी खेले, लेकिन 2018 की नीलामी के दौरान उन्हें कोई खरीदार नही मिला था।

# 1 कुलदीप यादव

बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि कुलदीप यादव वास्तव में 2012 में मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे। हालांकि, उन्हें पूरे सीजन खेलने का कोई मौका नही मिला क्योंकि उन्हें अनदेखा किया जाता रहा था, और प्रज्ञान ओझा मुंबई के लिए मुख्य स्पिनर के रूप में सेवा दे रहे थे। मुंबई के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स में शामिल होने के बाद वह बतौर खिलाड़ी उभरे, और यहां तक कि अपनी क्षमता का पूरा प्रयोग करते हुए कुछ शानदार प्रदर्शनों के दम पर वह राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने में भी सफल रहे। लेखक: एसएस कुमार अनुवादक: राहुल पांडे

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications