बिना शून्य पर आउट हुए सबसे ज़्यादा एकदिवसीय पारियां खेलने वाले 5 बल्लेबाज़

# 2 मार्टिन क्रो - 119

Ad

न्यूजीलैंड के मार्टिन क्रो भी मैदान पर अपनी पारी को सहज तरीके से आगे बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं। क्रो भी एकदिवसीय क्रिकेट के शानदार खिलाड़ी माने जाते थे। वहीं क्रो ने बिना शून्य पर आउट हुए 119 पारियां खेली हैं। इस दौरान उन्होंने दो विश्व कप भी खेले हैं। इसके अलावा मार्टिन क्रो इस वक्त में केवल तीन शतक ही लगा सके थे, इनमें से 1992 के विश्व कप में लगाया गया उनका नाबाद शतक सबसे शानदार था। साल 1992 में ही मार्टिन क्रो के बल्ले से कुछ शानदार पारियां देखने को मिली। इनमें जिम्बाब्वे के खिलाफ 44 गेंदों में 74 रनों और सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 91 रनों का शानदार प्रदर्शन शामिल था। 91 रनों की उस पारी के कारण न्यूजीलैंड ने लगभग फाइनल में जगह पक्की कर ली थी लेकिन हैमस्ट्रिंग चोट के कारण वो फिर मैदान पर नहीं उतर सके और इसके बाद जो हुआ वो इतिहास के पन्नों में दर्ज है। क्रो ने अपने एकदिवसीय करियर में 143 मैच खेले और इनमें 38.55 की औसत से 4704 रन स्कोर किए।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications