शीर्ष क्रम के ये 5 भारतीय बल्लेबाज़ सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट हुए

Suresh Raina

किसी भी क्रिकेटर के लिए करियर का ये सबसे बुरा समय होता है, जब वह जीरो पर आउट हो जाता है। ऐसा कई बेहतरीन बल्लेबाजों के साथ भी हुआ है। जब वह जीरो पर आउट हुए हैं। भारतीय टीम के शीर्ष क्रम में खेलने वाले ऐसे कई खिलाड़ी हैं, जिन्होंने हमारे दिलों को जीता है। लेकिन अगर उनके जीरो पर आउट होने के बारे में हम बात करें तो हमें थोड़ी बहुत निराशा होगी। इसके अलावा जब खुद वह जब बिना स्कोर किए मैदान से बाहर गये होंगे तो उन्हें भी काफी निराशा हुई होगी। आज जिन 5 भारतीय बल्लेबाजों के बारे में हम आपको बता रहे हैं, उनमें शीर्ष क्रम पर मास्टर ब्लास्टर सचिन सबसे ऊपर हैं: सुरेश रैना सुरेश रैना की खासियत रही है कि वह शॉट लगाने के लिए गैप तलाशने में माहिर बल्लेबाज़ हैं। आधुनिक क्रिकेट में रैना भारतीय क्रिकेटरों में काफी लोकप्रिय खिलाड़ी रहे हैं। वह दबाव में अच्छी बल्लेबाज़ी के लिए भी जाने जाते हैं। उनकी खासियत रही है कि वह हमेशा विकट परिस्थितिओं में भारत के लिए रन बनाते रहे हैं। वह टेस्ट, वनडे और टी-20 क्रिकेट में शतक बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज़ हैं। इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद रैना 303 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 26 बार खाता नहीं खोल पाए हैं। युवराज सिंह युवराज सिंह जब फॉर्म में होते हैं, तो उनके लिए कोई भी मैदान बड़ा नहीं होता है। जब वह विस्फोटक शॉट खेलते हैं, तो कैमरे भी उन्हें नहीं पकड़ पाते हैं। दुनिया आज भी उनके लगातार 6 छक्के वाली पारी की दीवानी है। युवराज ने हमेशा फैन्स के दिलों पर राज किया है। साल 2011 में हुए विश्वकप में युवराज सिंह ने भारत को 28 साल बाद खिताबी जीत दिलाने में अहम योगदान दिया था। 388 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में युवराज 26 बार जीरो पर आउट हुए हैं। ये आंकडे हम फैन्स को निराश करते हैं। लेकिन युवराज आज भी हमारे दिलों पर राज करते हैं। सौरव गांगुली भारत महान बल्लेबाज़ और कप्तान सौरव गांगुली जिन्हें ऑफ़ साइड का गॉड कहा जाता था। गांगुली ने सबसे तेज 10 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज किया। गांगुली को भारत का सबसे सफल टेस्ट कप्तान माना जाता है। साथ ही वह वनडे के बेहतरीन खिलाड़ी भी थे। बंगाल के इस बल्लेबाज़ का भारतीय क्रिकेट इतिहास में अहम स्थान है। वह और सचिन भारत के सबसे खतरनाक पार्टनर थे। लेकिन दादा के नाम 424 अंतर्राष्ट्रीय मैच में 29 बार जीरो पर आउट हुए थे। वीरेंदर सहवाग हैण्ड-आई कोआर्डिनेशन से खेलने वाले भारत के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज़ वीरेंदर सहवाग ने विश्व क्रिकेट में एक अलग ही मुकाम हासिल किया है। उन्होंने टेस्ट में बल्लेबाज़ी करने की परिभाषा को बदल दिया। सहवाग की बल्लेबाज़ी की खासियत थी कि वह हर गेंद को सीमा पार भेजने की कोशिश करते थे। लेकिन कई बार इस बल्लेबाज़ ने हमें निराश भी किया। सहवाग अपने 374 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 31 बार जीरो पर आउट हुए थे। सचिन तेंदुलकर दुनिया में क्रिकेट के पर्याय के रूप में लोग सचिन को जानते हैं। वह भारत के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक हैं। उनके नाम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक दर्ज हैं। लेकिन सचिन के नाम सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट हुए थे। सचिन का इस लिस्ट में नाम होना हैरान करने वाला नहीं है। क्योंकि उन्होंने सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं। 664 मैचों में सचिन तेंदुलकर 34 बार जीरो पर आउट हुए थे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications