एम एस धोनी के दोस्त और हेलीकॉप्टर शॉट खोजने वाले संतोष लाल की दुखद कहानी

विश्व कप जीतने वाले कप्तान, कैप्टेन कूल, फिनिशर ऐसे महेंद्र सिंह धोनी के ढेर सारे नाम हैं। लेकिन इसके अलावा भी उन्हें एक चीज़ के लिये जाना जाता है, वो है उनका विश्व विख्यात "हेलिकॉप्टर शॉट"। लेकिन इसकी खोज धोनी ने नहीं की है। धोनी की बायोपिक "एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी" में बताया गया है कि इस शॉट के पीछे धोनी के बचपन के दोस्त संतोष लाल हैं, जिनकी तीन साल पहले मृत्य हो गयी। हालांकि आज ये शॉट धोनी के नाम से जाना जाता है, लेकिन इसका अविष्कार किया धोनी के दोस्त ने। वे इसे "थप्पड़ शॉट" कहा करते थे और धोनी ने उनसे ये समोसे के बदले सीखा। लोकप्रियता ने भले ही धोनी को काफी आगे पहुंचा दिया होगा, लेकिन धोनी हमेशा अपने साथी से जुड़े रहे और उनके साथ झारखंड की रणजी टीम में भी हिस्सा लिया। दोनों की दोस्ती धोनी के कप्तानी के समय में भी बनी रही और फिर जुलाई 2013 में 32 वर्षीय संतोष का देहांत हुआ। संतोष के आखरी समय में धोनी से जो बन पाया, उन्होंने अपने दोस्त को बचाने के लिए वो सब किया। धोनी ने हेलीकॉप्टर शॉट मारा संतोष को एक्यूट पैंक्रियाटिटीज हुई थी और उन्हें तुरंत मेडिकल सहायता की ज़रूरत पड़ी। हालांकि उस समय धोनी भारतीय टीम के साथ विदेशी दौरे पर थे, लेकिन जब उन्हें इस घटना की जानकारी मिली तब उन्होंने संतोष के लिए रांची से दिल्ली के लिए एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था की ताकि उनका अच्छा उपचार हो सके। लेकिन ख़राब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर को वाराणसी में उतारना पड़ा और तब तक काफी देर हो चुकी थी। छोटी उम्र से दोनों दोस्त थे, दोनों ने साथ में टेनिस गेंद से क्रिकेट खेली और पूरे झारखंड में घूमकर क्रिकेट टूर्नामेंट्स में हिस्सा लिया। संतोष के एक पुराने दोस्त निशांत दयाल ने कहा, "बचपन के सच्चे दोस्त।" उन्होंने बताया कि धोनी संतोष के बल्लेबाज़ी स्टाइल की हमेशा तारीफ किया करते थे। दयाल ने कहा, "वो (संतोष) और धोनी लगातार टेनिस गेंद से खेला करते थे। दोनों ने रेल्वे के लिए काम किया। संतोष निडर बल्लेबाज़ थे। हालांकि आज हेलीकॉप्टर शॉट धोनी के नाम से जाना जाता है, लेकिन धोनी ने इसे संतोष से सीखा। धोनी ने हमेशा उनकी बल्लेबाज़ी तकनीक की तारीफ की। संतोष ने धोनी को हेलीकॉप्टर शॉट खेलना सिखाया।” ये धोनी की ज़िंदगी से जुड़ी एक छोटी कहानी है, जिसका जिक्र धोनी की बायोपिक "एम एस धोनी: एक अनकही कहानी" में किया गया है। यहां पर हमें हॉलिकॉप्टर शॉट के आविष्कारक संतोष लाल और धोनी से जुड़ी और भी कई बातें पता चली। हेलीकॉप्टर शॉट के लिए भारतीय दर्शक हमेशा संतोष के ऋणी रहेंगे। लेखक: श्रीहरि, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications