CPL 17: ट्रिनबागो नाइटराइडर्स ने सेंट किट्स एंड नेविस पेट्रियट्स को 8 विकेट से हराया

कैरेबियन प्रीमियर लीग के 22वें मुकाबले में ट्रिनबागो नाइटराइडर्स ने सेंट किट्स एंड नेविस पेट्रियट्स को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 8 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट किट्स ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 162 रन बनाए। बारिश के बाद ट्रिनबागो को 6 ओवर में संशोधित लक्ष्य मिला। उन्होंने 4 गेंद शेष रहते 2 विकेट खोकर 88 रन बनाए। डैरेन ब्रावो ने 10 गेंदों में 6 छक्कों की मदद से 38 रन बनाए और उन्हें मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।

Ad

इससे पहले टॉस जीतकर ट्रिनबागो नाइटराइडर्स ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया लेकिन क्रिस गेल (93) और लेविस (39) ने पहले विकेट के लिए 58 रन जोड़कर टीम को तेज शुरुआत दी। इसके बाद लेविस को रामदीन ने सुनील नरेन की गेंद पर लपक लिया। कुछ देर बार ब्रूक्स (20) रन आउट हो गए। क्रिस गेल ने अपने बल्ले से आतिशी शॉट खेलने जारी रखे और 47 गेंदों पर 8 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 93 रन बनाकर आउट हुए। टीम ने 3 विकेट पर 162 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए ट्रिनबागो ने चौथे ओवर की पहली गेंद पर 34 रन बनाए, तभी मैच में बारिश ने खलल डाल दिया। इस समय ब्रेंडन मैकलम 34 रन बनाकर खेल रहे थे और सामने डैरेन ब्रावो आए ही थे। जैसे ही मैच शुरू हुआ, नाइटराइडर्स को 6 ओवर में 86 रनों का लक्ष्य दिया गया। ट्रिनबागो के पास 17 गेंद बची थी और 52 रनों की आवश्यकता थी। डैरेन ब्रावो ने सैमुएल बद्री की तीन गेंदों पर लगातर छक्के जड़कर स्कोर आगे बढाया। यहाँ से जीत के लिए 2 ओवर में 33 रन चाहिए थे।

मैकलम और ब्रावो ने एक बार फिर आक्रामक रुख अपनाते हुए मोहम्मद नबी के ओवर में 3 छक्के और एक चौका लगाकर 23 रन प्राप्त कर लिये। छठे और अंतिम ओवर में 10 रनों की जरुरत थी और ब्रावो ने दो गेंदों पर लगातार छक्के जड़कर स्कोर सीधा 88 रन पहुंचाकर ट्रिनबागो नाइटराइडर्स को 4 गेंद पहले जीत दिला दी। ब्रावो ने 6 और मैकलम ने 3 छक्के जड़े। पूरे मैच में 23 छक्के लगे।

संक्षिप्त स्कोर

सेंट किट्स एंड नेविस पेट्रियट्स: 162/3 (गेल 93, नरेन 36/1)

ट्रिनबागो नाइटराइडर्स: 88/2 D/L (मैकलम 40, ब्रावो 38)

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications