IPL 2023 : "इस आईपीएल की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली" - CSK के खिलाफ आयुष बदोनी की बल्लेबाजी को लेकर ट्विटर पर जोरदार प्रतिक्रियाएं 

आयुष बदोनी ने अकेले ही अपनी टीम के लिए लड़ने का जज्बा दिखाया
आयुष बदोनी ने अकेले ही अपनी टीम के लिए लड़ने का जज्बा दिखाया

IPL 2023 में बुधवार को दो मुकाबले खेले जाने थे, जिसमें से पहला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स (LSG vs CSK) के बीच खेला गया। यह मुकाबला बारिश के कारण संभव नहीं हो पाया लेकिन फैंस को युवा आयुष बदोनी (Ayush Badoni) के बल्ले से एक बेहतरीन पारी देखने को मिली, जिसकी वजह से उनकी टीम को मैच में लड़ने का बल मिला था। टॉस गंवाकर पहले खेलने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने 44 के स्कोर तक अपने पांच बड़े विकेट गंवा दिए थे। यहाँ से बदोनी ने पहले निकोलस पूरन (20) के साथ छठे विकेट के लिए 59 रन जोड़े और अपनी टीम के स्कोर को 100 के पार ले गए। इसके बाद आखिरी में कुछ बड़े हिट लगाकर अपना अर्धशतक भी पूरा किया। उन्होंने 33 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली।

दाएं हाथ के युवा बल्लेबाज की पारी में दो चौके और चार छक्के शामिल रहे। उन्होंने मुश्किल पिच पर आक्रामक रूख अपनाया और बताया कि उनकी पास किस तरह की काबिलियत है। उनकी पारी की मदद से ही लखनऊ 19.2 ओवर में 125/7 के स्कोर तक पहुंची। आयुष बदोनी की ट्विटर पर भी काफी चर्चा हुई और जोरदार प्रतिक्रियाएं आईं।

ट्विटर पर आयुष बदोनी की अर्धशतकीय पारी को लेकर प्रतिक्रियाएं

Ayush Badoni has just played the best innings of this IPL season.#LSGvCSK #IPL2023

(आयुष बदोनी ने अभी इस आईपीएल सीजन की बेहतरीन पारी खेली है।)

The one-man army! AYUSH BADONI ❤️🔥 https://t.co/5Q1kK8Oj20
Ayush badoni today knock >>> Riyan parag IPl career lol

(आयुष बदोनी की आज की पारी>>>रियान पराग आईपीएल करियर)

@LucknowIPL Keep it up ayush badoni good knock continues super batting👍👍👍💯💯💯😊😊😊

(लगे रहो आयुष बदोनी, शानदार बल्लेबाजी जारी रखो)

4 sixes on this pitch 🔥Ayush badoni ⚡#LSGvsCSK #IPL2O23 https://t.co/z7PeM8x2mY

(इस पिच पर चार छक्के)

Take a Bow for little champ Ayush Badoni.🔥🔥#IPL2O23 #LSGvsCSK https://t.co/PLiUkKpjUR

(इस धीमी सतह पर आयुष बदोनी जबरदस्त हैं। इस पिच में बल्लेबाज के लिए कुछ भी नहीं है।)

@Srile9 @YashCSK_ Considering our bowling line up Ayush badoni tharshed us in death over on such bad pitch we can’t defend any total we have to win toss and choose chasing and in chasing we can win only if Rutu or Conway one of them have to play till last

(आयुष बदोनी ने इतनी खराब पिच पर डेथ ओवरों में हमारी धुनाई की, इसलिए हमें टॉस जीतना होगा और लक्ष्य का पीछा करना होगा और लक्ष्य का पीछा करते हुए हम तभी जीत सकते हैं जब रुतु या कॉनवे में से कोई एक आखिरी तक खेले)

Ayush Badoni is batting on a different pitch against CSK.📸: Jio Cinema https://t.co/1r3SagrOun

(आयुष बदोनी सीएसके के खिलाफ अलग पिच पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।)

@mufaddal_vohra Ayush badoni what an innings boy...
Ayush Badoni registers his highest T20 score today & this comes against MS Dhoni's team.Connection ?Badoni's highest List-A score is 91* which is also one of Dhoni's iconic knock, often debated alongside a knock of his teammate who is Badoni's current team's mentor.#LSGvsCSK

(आयुष बदोनी ने आज अपना सर्वोच्च टी20 स्कोर दर्ज किया और यह एमएस धोनी की टीम के खिलाफ आया है।)

विराट कोहली के अंदाज में FLIYING KISS 😘 #AYUSH_BADONI https://t.co/WHxriCwWyx
He is Virat Kohli's fanboy ❤️ Ayush Badoni 👏 #ayushbadoni https://t.co/jYcqb08w75
Wonderful knock by Ayush Badoni on this type of pitch 👏👏👏#CSKvsLSG

(इस तरह की पिच पर आयुष बदोनी की शानदार पारी)

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Be the first one to comment