IPL 2024 : शुभमन गिल के गुजरात टाइटंस का कप्तान बनाये जाने को लेकर ट्विटर पर आया प्रतिक्रियाओं का सैलाब 

Neeraj
Photo Courtesy: IPL And BCCI
Photo Courtesy: IPL And BCCI

आईपीएल (IPL 2024) के 16वें सीजन को शुरू होने में अभी कई महीने बाकी हैं, लेकिन इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बीसीसीआई ने सभी फ्रेंचाइजियों को 26 नवंबर तक आगामी सीजन के लिए रिटेन और रिलीज़ किये खिलाड़ियों की लिस्ट देने को कहा था। इससे पहले कुछ टीमों ने ट्रेड के जरिये नए खिलाड़ियों को अपने स्क्वाड में शामिल किया। इस सीजन का सबसे बड़ा ट्रेड गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच हुआ। इसमें मुंबई ने कैश ट्रेड के जरिये उनके कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को अपनी टीम में शामिल कर लिया।

हालाँकि, इसकी पुष्टि होने से पहले काफी ड्रामा भी देखने को मिला। हार्दिक आईपीएल 2024 में अब एक बार फिर अपनी पुरानी टीम की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। वहीं, गुजरात ने एक बड़ा फैसला लेते हुए 16वें सीजन के लिए युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को टीम का कप्तान घोषित कर दिया है। गिल को कप्तानी मिलने के बाद ट्विटर पर फैंस के जबरदस्त रिएक्शन सामने आ रहे हैं।

शुभमन गिल को लेकर ट्विटर पर आई प्रतिक्रियाओं पर एक नजर

(गिल साहब कप्तान।)

(शुभमन गिल बने गुजरात टाइटंस के कप्तान। आगामी सीज़न के लिए रोमांचक नेतृत्व की घोषणा।)

(शुभमन गिल को गुजरात टाइटंस का कप्तान घोषित किया गया।)

(कप्तान शुभमन गिल शुभकामनाएँ भाई। यह लीडरशिप के गुणों को साबित करने का समय है।)

(दुनिया के नंबर 1 वनडे बल्लेबाज शुभमन गिल को आईपीएल 2024 के लिए गुजरात टाइटंस का नया कप्तान नियुक्त किया गया।)

(मिलिए गुजरात टाइटंस के नए कप्तान शुभमन गिल से।)

(शुभमन गिल को गुजरात टाइटंस का कप्तान नियुक्त किये जाने के बाद:)

(शुभमन गिल ने आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस के कप्तान के रूप में कार्यभार संभाला।)

(गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2024 के लिए शुभमन गिल को कप्तान बनाया है। यह योग्य और बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। निश्चित रूप से इससे उन्हें एक बेहतर क्रिकेटर और लीडर बनने में मदद मिलेगी। शायद भविष्य में भारतीय टीम के भावी कप्तान के तौर भी।)

Quick Links

App download animated image Get the free App now