एम एस धोनी के जन्मदिन पर ट्विटर पर आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़, सुरेश रैना समेत दिग्गजों ने दी बधाई

England v India - 4th Natwest One Day International Series
England v India - 4th Natwest One Day International Series

भारतीय टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व कप्तान एम एस धोनी (Ms Dhoni) का आज जन्मदिन है। धोनी आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। धोनी के जन्मदिन पर उनके सभी फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं कई पूर्व क्रिकेटरों ने भी उन्हें बधाई दी है।

Ad

एम एस धोनी एकमात्र ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने आईसीसी की तीनों बड़ी ट्रॉफी जीती हैं। 2007 टी-20 विश्वकप, 2011 एकदिवसीय विश्व कप और 2013 ICC चैंपियंस ट्रॉफी ये तीनों आईसीसी ट्रॉफी को धोनी अपनी कप्तानी में जीतने में सफल रहे। ये कारनामा करने वाले धोनी विश्व के एकमात्र और आखिरी कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में भारत ICC टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंचा भी था। इसके अलावा एम एस धोनी ने अपनी कप्तानी में चार बार आईपीएल की ट्रॉफी भी जीती।

एम एस धोनी के जन्मदिन पर ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं

उनके जन्मदिन पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं आई। आइए जानते हैं किसने क्या कहा ?

पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने एम एस धोनी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा 'मेरे बड़े भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं। जीवन के हर एक पल में मेरे सबसे बड़े सपोर्टर और मेंटर बनने के लिए धन्यवाद। आप और आपकी फैमिली हमेशा स्वस्थ रहें। आपको ढेर सारा प्यार माही भाई। आपको आगे के लिए शुभकामनाएं।'

Ad

पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग ने भी एम एस धोनी को बधाई दी। उन्होंने लिखा 'जब तक फुल स्टाप नहीं आता है तब तक कोई भी वाक्य खत्म नहीं होता है। ऐसे ही धोनी जब तक क्रीज पर रहते थे मैच तब तक खत्म नहीं होता था। हर किसी टीम के पास ये सौभाग्य नहीं था कि उनके पास धोनी जैसा प्लेयर हो। हैप्पी बर्थडे एम एस धोनी।'

Ad

पूर्व दिग्गज क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने भी एम एस धोनी को बधाई दी। वहीं सौरव गांगुली को भी उन्होंने जन्मदिन की बधाई दी, जिनका जन्मदिन कल है।

Ad

बीसीसीआई ने भी एम एस धोनी के जन्मदिन के मौके पर खास पोस्ट शेयर किया।

Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications