रोहित शर्मा को राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड मिलने पर ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं

रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा को इस साल का राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड दिया गया है। रोहित शर्मा ने पिछले कुछ सालों में सीमित ओवरों के प्रारूप में जिस तरह का प्रदर्शन किया है उसे देखते हुए उन्हें खेल के सबसे बड़े सम्मान से सम्मानित किया गया।

Ad

बीसीसीआई ने एक ट्वीट करते हुए रोहित शर्मा को राजीव गाँधी खेल रत्न अवॉर्ड की बधाई दी।बीसीसीआई ने अपने ट्वीट में लिखा, "राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड 2020 मिलने पर बधाई रोहित शर्मा। वो ये अवॉर्ड पाने वाले चौथे क्रिकेटर हैं। हमें आप पर गर्व है हिटमैन।"

Ad

रोहित शर्मा को राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड मिलने पर ट्विटर पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। फैंस ने कई जबरदस्त ट्वीट किए।

एक यूजर ने लिखा रोहित शर्मा और अन्य अवॉर्ड पाने वाले खिलाड़ियों को बधाई। ये आपके मेहनत और समर्पण का नतीजा है।

Ad

एक यूजर ने रोहित शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि अपना टाइम आ गया।

Ad

एक और फैन ने लिखा कि रोहित शर्मा एक अविश्वसनीय बल्लेबाज हैं। उन्हें देखने में काफी मजा आता है।

Ad

एक यूजर ने लिखा अच्छी बात ये है कि रोहित शर्मा को संन्यास से पहले अवॉर्ड मिल रहा है।

Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad

रोहित शर्मा इस अवॉर्ड को पाने वाले चौथे क्रिकेटर

राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड की शुरुआत 1991 में हुई थी। तब से लेकर अब तक सिर्फ तीन ही भारतीय क्रिकेटरों को यह मिला था। रोहित शर्मा इसे पाने वाले चौथे भारतीय क्रिकेटर बन गए। सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली को खेल रत्न मिला था।

सचिन तेंदुलकर को 1997-98 में खेल रत्न मिला था। उनके दस साल बाद 2007 में यह महेंद्र सिंह धोनी को दिया गया था। विराट कोहली को 2018 में खेल रत्न मिला था। दो साल बाद ही रोहित शर्मा ने भी इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को प्राप्त कर लिया।

रोहित शर्मा का प्रदर्शन पिछले कुछ सालों में काफी जबरदस्त रहा है। पिछले साल इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड कप के दौरान उन्होंने 5 शतक जड़े थे। इसके अलावा भी उन्होंने कई अन्य मैचों में भी अपने बल्ले से बेहतरीन क्रिकेट का नजारा पेश किया।

ये भी पढ़ें: लसिथ मलिंगा आईपीएल के ज्यादातर मैचों में नहीं ले पाएंगे हिस्सा

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications