एमएस धोनी 'द अनटोल्ड स्टोरी': ट्विटर पर लोगों की प्रतिक्रिया

महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर बन रही फिल्म का सभी को बेसब्री से इंतज़ार था और आखिरकार कल ये रिलीज़ हो गई। सुशांत सिंह राजपूत ने इस फिल्म में धोनी का किरदार निभाया है और उनकी हर जगह तारीफ हो रही है। फिल्म की शुरुआत रांची के एक लड़के के बचपन से होती है जिसने 2011 विश्व कप में भारत को अपनी कप्तानी में विश्व कप दिलाया। इस फिल्म में सुशांत की बेहतरीन अदाकारी की खुद महेंद्र सिंह धोनी ने भी तारीफ की है। सुशांत ने धोनी के किरदार बखूबी स्क्रीन पर निभाया है और पूरी फिल्म में उनकी मेहनत नज़र आ रही है। धोनी की इस फिल्म की लोगों ने ट्विटर पर भी काफी तारीफ की है, आइये देखते हैं उन्होंने क्या कहा:

जैसा कि आप देख सकते हैं, हर किसी ने अपने ट्वीट में धोनी और उनके जीवनी पर बनी इस फिल्म की तारीफ की है। फिल्म में कलाकारों की अदाकारी को सभी ने सराहा है और साथ ही निर्देशक नीरज पाण्डेय की भी जमकर तारीफ हुई है। धोनी के जीवन को सभी ने प्रेरणादायक माना है।