एमएस धोनी का हालिया फॉर्म जरुर खराब रहा है लेकिन उनके नाम कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं
Advertisement
महेंद्र सिंह धोनी की गिनती भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल खिलाड़ियों में की जाती है। वह भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। एक कप्तान और खिलाड़ी के तौर पर धोनी वह सब कुछ हासिल किया है जो एक क्रिकेटर का सपना होता है। वह तीनों आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के एकमात्र कप्तान हैं।
उनकी कप्तानी में भारतीय टीम क्रिकेट विश्वकप, वर्ल्ड टी-20 और चैंपियंस ट्रॉफी जीत चुकी है। इसके अलावा धोनी की कप्तानी में भारत ने एशिया कप पर भी कब्जा जमाया था। टेस्ट मैचों में उनकी कप्तानी में भारतीय टीम रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंची थी। वनडे क्रिकेट में कई बड़े रिकॉर्ड धोनी के नाम दर्ज हैं लेकिन कुछ ऐसे भी रिकॉर्ड हैं जिसके बारे में शायद किसी को नहीं पता।
आईये आपको ऐसे ही 5 रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं:
(नोट: सभी आंकड़े 17 सितंबर 2018 तक के)#5 वनडे में सबसे ज्यादा नाबाद पारी
महेंद्र सिंह धोनी की सबसे बड़ी खासियत है मैच फिनिश करना। उनकी गिनती वनडे क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन फिनिशर में होती है। कई ऐसे बल्लेबाज होते हैं जो टीम को जीत तक तो पहुंचा देते हैं लेकिन मैच खत्म करने से पहले आउट हो जाते हैं।
धोनी ने कई मैच ऐसे मैचों में टीम को जीत दिलाई है, जिसमें हार सामने दिख रही थी। ऐसा करते करते धोनी ने सबसे ज्यादा नॉट आउट रहने का रिकॉर्ड बना दिया। वह वनडे मैचों में 78 बार नाबाद रन चुके हैं। यह विश्व रिकॉर्ड है और अभी इसके बढ़ते रहने की उम्मीद है।