Ad
एमएस धोनी हमेशा से बड़े-बड़े छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं। वनडे क्रिकेट में धोनी ने अभी तक 217 छक्के लगाये हैं और यह भारतीय रिकॉर्ड भी है जबकि वह दुनिया में चौथे स्थान पर हैं। भले ही उन्होंने दुनिया में सबसे ज्यादा छक्के नहीं लगाये हैं लेकिन सबसे ज्यादा बार छक्के से मैच फिनिश करने के रिकॉर्ड उन्हीं के नाम दर्ज है। उन्होंने 9 मौकों पर छक्का लगाकर मैच खत्म किया है। इसमें 2011 विश्वकप के फाइनल में लगाया गया छक्का भी शामिल है। लेखक: रैना, अनुवादक: ऋषि
Edited by Staff Editor