भारतीय टीम (Indian Team) के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) के स्वास्थ्य को लेकर कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल ने अपडेट दिया है। इसमें कहा गया है कि सौरव गांगुली की एंजियोप्लास्टी कर दी गई है और कुछ समय उन्हें अस्पताल में ही रहना होगा। इसके अलावा यह भी कहा गया कि सौरव गांगुली के स्वास्थ्य पर 24 घंटे नजर रखी जाएगी।
अस्पताल के डॉक्टर आफ़ताब खान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सौरव गांगुली की एंजियोप्लास्टी कर दी गई है और 24 घंटे उन्हें मोनिटर किया जाएगा। वह पूरी तरह से होश में हैं। उन्हें दिल में दो ब्लोकेज है जिनका इलाज किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सौरव गांगुली को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में टेस्ट के लिए लेकर जाया गया।
सौरव गांगुली के लिए दुआओं की बाढ़
सौरव गांगुली को माइनर हार्ट अटैक के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था और यह खबर चारों तरफ जंगल की आग की तरह फ़ैल गई। देश-विदेश से उनके जल्दी ठीक होने की कामना वाले ट्वीट आने लगे। फैन्स ने भी गांगुली के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इसके अलावा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी सौरव गांगुली के जल्दी ठीक होने के लिए ट्वीट किया।
सौरव गांगुली को सीने में दर्द के बाद अस्पताल में लेकर जाया गया। टेस्ट से पता चला कि उन्हें माइनर हार्ट प्रॉब्लम है। इसके बाद उनकी जांच करने पर ब्लोकेज के बारे में पता चला। उनकी एंजियोप्लास्टी करने के बाद स्थिति स्थिर होने की बात सामने आई थी। अब अस्पताल प्रशासन ने उनके स्वास्थ्य को लेकर पूरा अपडेट दिया है।
सौरव गांगुली की तरह कपिल देव भी कुछ समय पहले माइनर हार्ट अटैक का शिकार हो चुके हैं। कपिल देव की भी एंजियोप्लास्टी की गई, इसके बाद अब वह स्वस्थ हैं और गोल्फ कोर्ट पर शॉट लगाते हुए भी दिखे हैं।
Published 02 Jan 2021, 19:03 IST