3 क्रिकेटर जो पत्नी संग मनाएंगे अपनी पहली दिवाली, सभी रह चुके हैं टीम इंडिया का हिस्सा

भारतीय क्रिकेटर्स
भारतीय क्रिकेटर्स और उनकी पत्नी की तस्वीर (photo credit: instagram/venky_iyer, panchalpriyank)

Indian Cricketer First Diwali with Wife: भारत त्योहारों का देश है। यहां ढेर सारे त्योहार मनाए जाते है, जो देश की शोभा और संस्कृति बढ़ाते हैं। दीपावली का त्योहार आने वाला है। देश भर में इस त्योहार की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहींं क्रिकेट जगत की बात करें तो भारतीय क्रिकेटर्स हर त्योहार को खूब धूमधाम से मनाते हैं। बीते त्योहार करवाचौथ की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब देखने को मिली थीं, जिसमें भारतीय क्रिकेटर्स की पत्नियों ने सज-धजकर इस त्योहार को मनाया था।

Ad

वही अब करवाचौथ के बाद दीपावली का त्योहार आने वाला है। यह त्योहार 31 अक्टूबर गुरुवार को मनाया जाएगा। इसी कड़ी में हम आपको ऐसे भारतीय क्रिकेटर्स के बारे में बताएंगे जो पहली बार अपनी पत्नी के साथ इस त्योहार को सेलिब्रेट करेंगे।

ये भारतीय क्रिकेटर्स पहली बार अपनी पत्नी संग मनाएंगे दिवाली

3.चेतन सकारिया और मेघना जामबूचा

भारतीय क्रिकेटर चेतन सकारिया ने इसी साल 14 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड मेघना जामबूचा से शादी रचाई। बता दें कि क्रिकेटर ने पिछले साल दिसंबर में सगाई की थी और फिर कुछ महीने बाद शादी भी कर ली। ऐसे में चेतन और मेघना पहली बार एक साथ दिवाली मनाएंगे। मेघना जामबूचा बेहद सुंदर हैं। वह अपनी सुंदरता की वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती रहती हैं।

2.वेंकटेश अय्यर और श्रुति रघुनाथन

भारत के लिए खेल चुके KKR के स्टार ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। वेंकटेश ने अपनी गर्लफ्रेंड श्रुति रघुनाथन से 2 जून 2024 को शादी की थी। ऐसे में वेंकटेश और श्रुति रघुनाथन पहली बार एक साथ दिवाली का त्योहार मनाएंगे। वेंकटेश अपनी पत्नी के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।

1. प्रियांक पांचाल और कालना शुक्ला

भारत के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले अनुभवी बल्लेबाज प्रियांक पांचाल ने भी मार्च 2024 में शादी की थी। गुजरात क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ने स्पोर्ट्स साइकोलॉजिस्ट कालना शुक्ला से धूमधाम से शादी रचाई थी। प्रियांक और कालना की यह पहली दीवाल होगी, जिसे यह जोड़ा एक साथ सेलिब्रेट करेगा।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications