वीडियो: महेंद्र सिंह धोनी का उनकी प्यारी बेटी जीवा के साथ एक मस्ती भरा अंदाज़

cricket cover image

भारतीय टीम के पूर्व स्टार कप्तान महेंद्र सिंह धोनी वैसे तो ज़्यादातर क्रिकेट के मैदान पर ही दिखाई देते है। इसके अलावा वह कभी-कभी टेलीविज़न के विज्ञापनों में भी नज़र आ जाते हैं। उनकी ज़िन्दगी आजकल काफी व्यस्त हो चली है। और होगी भी क्यों नहीं? अब माही सुपर स्टार जो बन गए हैं। इतना ही नहीं उनके जीवन पर बनी बॉलीवुड मूवी "एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी" ने भी उनकी पुरानी कठिनाइयों और मशक्कतों से भरी जिंदगी की हकीकत बयां की है। जिसको देखकर उनके फैंस के दिलों में महेंद्र सिंह धोनी के प्रति और ढेर सारा प्यार भर गया है। वैसे बहुत सारे खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी मेहनत करके पूरी दुनिया में अपना बेहतरीन मुकाम बनाया। लेकिन भारतीय टीम को आईसीसी का हर बड़ा और मुख्य खिताब जिताने वाले पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी का रुतबा कुछ अलग ही नज़र आता है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान माही क्रिकेट के मैदान पर अपनी शांत छवि के लिए जाने जाते हैं और साथ ही उनको कैप्टन कूल के नाम से भी पुकारा जाता है। लेकिन कुछ मामले ऐसे घटित हुए हैं जहां विपक्षियों के खिलाफ उनकी भिडंत भी होती देखी गई है। भारतीय टीम को आईसीसी का हर एक मुख्य खिताब जिताने वाले पूर्व कप्तान एमएस धोनी हमेशा से ही अपने बहतरीन व्यवहार के साथ-साथ शानदार कप्तानी और विस्फोटक बल्लेबाजी के कारण क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरते नज़र आए हैं। लेकिन उनकी एक वीडियो सामने आई है जिसमे वह अपनी प्यारी बेटी जीवा के साथ मस्ती करते नज़र आ रहे हैं। वीडियो के मुताबिक एमएस धोनी अपनी लाडली बेटी के साथ घुटनों के बल चलते नज़र आ रहे हैं। जहां वह जीवा के पीछे-पीछे चुप चाप घुटनों के बल सरक-सरक कर आते हैं और जीवा को इसकी खबर तक नहीं होती। पूर्व स्टार कप्तान धीरे-धीरे जीवा के समान पहुँच जाते हैं। आइये अब देखते हैं महेंद्र सिंह धोनी और उनकी प्यारी बेटी जीवा की यह खूबसूरत वीडियो:

Ad
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications