लंदन में स्थित फिनले क्रिकेट क्लब मैदान पर क्रिकेट इतिहास के दो पूर्व दिग्गज एक दूसरे के आपने सामने टकराए। जहां एक तरफ श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के पूर्व महान ऑफ़ स्पिनर मुथैया मुरलीधरण थे तो वहीँ दूसरी तरफ इंग्लैंड के पूर्व ऑफ स्पिनर ग्रीम स्वान थे। जब वह एक दूसरे के सामने थे तब उन दोनों के बीच एक प्रतिस्पर्धा देखी गई जहां दोनों ने अपनी-अपनी स्पिन गेंदबाजी के गुण दिखाए। उस दौरान ऑफ़ स्टंप के ऊपर एक कांच का ग्लास रख दिया गया जिसके ऊपर एक सिक्का भी रखा गया। दोनों के बीच प्रतिस्पर्धा का शीर्षक था कि ग्लास के ऊपर रखे उस सिक्के को ऑफ़ स्पिन गेंदबाजी के दम पर अपना शिकार बनाना था। जहां दोनों ने बारी-बारी एक-एक गेंद डाली लेकिन पहले मौके में उस को शिकार बनाने में कोई भी कामयाब नहीं हुआ। उसके बाद ग्रेम स्वान ने अपनी ऑफ़ स्पिन से लगातार दो बार स्टंप तो गिराए लेकिन सिक्के पर गेंद को नहीं मार सके। लेकिन अपने वक़्त के खतरनाक स्पिनरों में शुमार रहे श्रीलंकाई मुथैया मुरलीधरण ने काफी कोशिश के बाद सिक्के को अपनी ऑफ़ स्पिन के जादू से गिरा ही दिया। साथ ही उन्होंने ग्रीम स्वेन के खिलाफ ऑफ़ स्पिन की प्रतिस्पर्धा को अपने नाम भी कर लिया। देखिए वीडियो: