वीडियो: महेंद्र सिंह धोनी ने सुनील नरेन को अपने शाही अंदाज़ में रनआउट किया

आईपीएल 2017 में बुधवार को पुणे में कोलकाता नाइटराइडर्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट के बीच मुकाबला खेला गया। जिसको केकेआर ने 7 विकेटों से जीत लिया। जहां कोलकाता ने इस मैच को जीतकर अंक तालिका में महत्वपूर्ण अंक हासिल किए। वही यह टीम मौजूदा आईपीएल में पहले स्थान पर बनी हुई है। इस मैच के दौरान आरपीएस के विकेटकीपर और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी द्वारा एक कमाल देखने को भी मिला। जहां उन्होंने केकेआर के बल्लेबाज़ सुनील नरेन को एक शाही अंदाज़ में रनआउट किया था। वहीँ नरेन ने 16 रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर वापस पवेलियन का रास्ता देखा। दरअसल केकेआर की पारी का तीसरा ओवर प्रगति पर था। जिसका भार युवा स्पिनर वाशिंगटन सुंदर ने संभाला हुआ था। इस दौरान स्ट्राइक पर थे कोलकाता के कप्तान गौतम गंभीर। जिन्होंने सुंदर की लेग साइड में आती गेंद को लेग स्लिप में फ्लिक किया था और तेज़ी के साथ एक रन के लिए दौड़ पड़े थे। लेकिन उस दिशा में मौजूद ठाकुर ने गेंद को फील्ड किया और धोनी को पकड़ा दिया। जिसके बाद धोनी ने गेंद को बिना देखे ही स्टंप्स में मार दिया। जिसके बाद सुनील नरेन रन आउट होकर वापस पवेलियन पहुँच गए। आइये अब नज़र डालते हैं धोनी की इस मजेदार वीडियो पर।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications