महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए हुए काफी समय हो गया है लेकिन उनका करिश्मा अब भी कायम है। उनकी फैंस की फेहरिस्त काफी लम्बी है और धोनी भी अक्सर अपने फैंस के लिए कुछ न कुछ करते हुए दिखाई देते हैं। एक बार फिर से धोनी की उनके एक फैन के साथ वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रही है।धोनी एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका क्रेज ना सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में है। धोनी अब सिर्फ आईपीएल में खेलते हुए दिखाई देते हैं। ऐसे में फैंस उन्हें खेलते हुए देखने के लिए सालभर इंतजार करते हैं। धोनी से मिलना हर क्रिकेट फैन का एक सपना है। ऐसे ही एक फैन के लिए धोनी ने कुछ ऐसा किया है जो हर किसी को बेहद पसंद आ रहा है।दरअसल, सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें धोनी एक फैन की टीशर्ट पर ऑटोग्राफ देते हुए दिखाई दे रहे हैं। धोनी उसके टीशर्ट के पीछे की तरफ ऑटोग्राफ दे रहे हैं। इस मौके पर उनका फैन काफी ज्यादा खुश और उत्साहित भी दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को आप यहां देख सकते हैं-DHONI Empire™@TheDhoniEmpireOne Lucky fan gets autograph on shirt by MS Dhoni 🥵Me when @msdhoni 🥺?#MSDhoni11816One Lucky fan gets autograph on shirt by MS Dhoni 🥵🔥Me when @msdhoni 🥺?#MSDhoni https://t.co/nIf9IPdY0Qधोनी की इस वीडियो पर फैंस कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। उनका कहना है कि धोनी का यह फैन बहुत ही लकी है और वो भी चाहते हैं कि उन्हें भी धोनी का ऐसे ही ऑटोग्राफ मिले। धोनी का यह वायरल वीडियो दुबई का बताया जा रहा है।बता दें, धोनी अब इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे। फैंस इस बार धोनी को खेलते हुए और सीएसके की कप्तानी करते हुए देखने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं क्योंकि उन्हें इस बात की आशंका है कि यह आईपीएल धोनी का आखिरी आईपीएल हो सकता है। ऐसे में वो अपने पसंदीदा क्रिकेटर को सपोर्ट करने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं।