वीडियो: जब गांगुली ने कमेंटेटर को गलत साबित किया

क्रिकेट में हमें समय-समय पर ऐसी घटनाएं देखने को मिलती है जो कभी-कभार ही होती है। एक ऐसी ही शानदार घटना क्रिकेट के मैदान में देखने को उस समय मिली, जब इंडिया-श्रीलंका के खिलाफ भारत में एकदिवसीय मैच मैच चल रहा था। भारत पहले बल्लेबाजी कर रहा था और इंडिया का स्कोर 157-3 विकेट था। गांगुली और युवराज बल्लेबाजी कर रहे थे। तभी श्रीलंका के कप्तान सनथ जयसूर्या गेंदबाजी करने आये। चूंकि, जयसूर्या एक अनुभवी खिलाड़ी हैं, इसलिए कमेंट्री कर रहे कमेंटेटर ने कहा, कि जयसूर्या एक क्लासिक गेंदबाज है और उनकी गेंदबाजी पर आक्रमण करना भारतीय बल्लेबाजों के लिए कतई आसान नहीं होगा। कमेंटेटर ने अपनी बात में यह भी जोड़ते हुए कहा कि उनके खिलाफ बल्लेबाजों का क्रीज से आगे निकलकर मारना भी मुश्किल होगा। गांगुली ने तुरन्त ही अगली गेंद पर आगे निकलकर जयसूर्या के खिलाफ छक्का मारा। कमेंटेटर भी उनके इस प्रदर्शन से हैरान था। उन्हें भी पता चल गया था कि गांगुली ने उन्हें गलत साबित कर दिया है। आप भी देखिये यह मज़ेदार वीडियो

youtube-cover
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications