वीडियो: जब एक लड़की ने राहुल द्रविड़ को शादी का प्रस्ताव दिया

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। मिस्टर वॉल के नाम से मशहूर द्रविड़ ने भारत को कई यादगार जीत दिलवाई हैं। कुछ समय पहले राहुल द्रविड़ से सायरस ब्रोचा ने इंटरव्यू के बहाने मशहूर टीवी शो 'MTV Bakra' के लिए एक मजाक करना चाहा। यहां सायरस ब्रोचा उनसे 5 मिनट के लिए इंटरव्यू करने के लिए कहती हैं। राहुल द्रविड़ से सहमति मिलने के बाद ब्रोचा उनसे बात करना शुरू कर देती हैं। अचानक से वे राहुल द्रविड़ के पास आकर कहती हैं कि क्या वे उससे शादी करेंगे? ब्रोचा का यह सवाल सुनकर द्रविड़ हैरान रह जाते हैं और उठकर चलने लगते हैं। तभी ब्रोचा उन्हें पकड़कर रोक लेती हैं और कहती हैं कि वे अपने पापा को भी साथ में लाई हैं। उसके बाद एक व्यक्ति उसके पास आकर शादी के लिए समझाने लगता है। द्रविड़ एकदम से कमरे से बाहर निकलने की कोशिश करते हैं, लेकिन यहां दोनों द्रविड़ को रोक लेते हैं और अपने पास बैठा लेते हैं। राहुल द्रविड़ इसके बाद उस व्यक्ति और लड़की दोनों को समझाते हैं, जहाँ वे कहते हैं कि लड़की को इस उम्र में अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। इतना कहने के बाद वे बाहर निकलते हैं, वहीँ उन्हें बाहर कैमरे देखकर समझ आ जाता है कि उनके साथ मजाक किया गया है। इस मजाक में भी द्रविड़ अपना शिष्टाचार और मर्यादा का ख्याल रखते हैं। आप भी देखिए यह मजेदार वीडियो:

Ad
Ad
Rahul Dravid on MTV Bakra

from MTVBakra.com on Vimeo.

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications