वीडियो: जब बिली बॉडन ने ग्लेन मैक्ग्राथ को दिखाया रेड ​कार्ड

क्रिकेट में जब गेंदबाज कोई गलती करता है, तब अंपायर द्वारा उन्हें चेतावनी दी जाती है। इस प्रकार अगर कोई गेंदबाज बार-बार गलती करता है, तो उस पर कुछ मैचों के लिए प्रतिबंध भी लगा दिया जाता है। इसी कड़ी में गेंदबाज के गलती करने पर अगर कोई अंपायर गेंदबाज को रेड कार्ड दिखाए, तो यह अपने आप में एक हैरान करने वाली घटना होगी। क्रिकेट में गेंदबाज को रेड कार्ड दिखाने की यह यादगार घटना, आॅस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच हुई थी। गेंदबाजी आॅस्ट्रेलिया के पूर्व तेज़ गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा कर रहे थे। यह न्यूजीलैंड की पारी का आखिरी ओवर था। आॅस्ट्रेलिया का मैच को जीतना निश्चित था क्योंकि न्यूजीलैंड को आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर 45 रन चाहिए थे। ग्लेन मैक्ग्रा ने अपना रनअप लंबे के बजाए छोटा लिया। उन्होंने गेंद को सीधे तरीके से डालने के बजाए अंडरआर्म तरीके से डालने का सोचा, और गेंद नहीं डाली। चूंकि अंपायर बिली बॉडन भी जानते थे कि गेंदबाज ने ऐसा मजाक के तौर पर किया है, इसीलिए उन्होंने भी मजाक में ग्लेन मैक्ग्राथ को जेब से रेड कार्ड दिखाकर दर्शकों को खुश कर दिया। मैच में मौजूद सारे खिलाड़ी भी अंपायर के ऐसा करने पर हंस रहे थे। आप भी देखिए यह मजेदार वीडियो:

youtube-cover
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications