जब सौरव गांगुली ने तीन बार गेंद को स्टेडियम से बाहर पहुंचाया

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली देश के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता था। ऑफ साइड के भगवान कहे जाने वाले इस बल्लेबाज ने खासकर एकदिवसीय क्रिकेट में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से भारत को कई यादगार मैचों में जीत दिलाई है। इनकी बल्लेबाजी की आक्रामकता का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि इन्होंने अपने जीवनकाल में 190 छक्के लगाये हैं। लम्बे छक्के लगाने के लिए मशहूर सौरव गांगुली ने कई मर्तबा गेंद को स्टेडियम के बाहर भी भेजा है। गांगुली का एक ऐसा ही विकराल रूप शारजाह में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ देखने को मिला। ज़िम्बाब्वे-इंडिया के बीच खेले गये इस मैच में सौरव गांगुली ने ज़िम्बाब्वे के स्पिनर के खिलाफ 1-2 नहीं, बल्कि 3 ऐसे छक्के लगाये, जब गेंद स्टेडियम को पार करते हुए सीधा छत पर गिरी। भारत ने उनकी इस शानदार पारी की बदौलत मैच को एकतरफा अंदाज में अपने नाम किया था। आप भी देखिये गांगुली द्वारा लगाये गये जबर्दस्त छक्के

youtube-cover
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications