विजय हजारे ट्रॉफी 2018: आज खेले गए सभी मैचों का राउंड अप

<p>

विजय हज़ारे ट्रॉफी 2018-19 में आज कुल मिलाकर 9 मैच खेले गए, ये सभी मैच ग्रुप सी की टीमों के बीच हुए। अंक तालिका में फ़िलहाल ग्रुप ए में मुंबई 26 अंकों के साथ, ग्रुप बी में दिल्ली 22 अंकों के साथ, ग्रुप सी में हरियाणा 22 अंकों के साथ और प्लेट ग्रुप में बिहार 26 अंकों के साथ टॉप पर है। यूपी के लिए सुरेश रैना ने धमाकेदार पारी खेली लेकिन फिर भी हार का सामना करना पड़ा, पंजाब के लिए युवराज सिंह फ्लॉप रह।

आइये नज़र डालते हैं आज के सभी मैच के परिणाम पर:

ग्रुप ए:

अलूर में बड़ौदा और हिमाचल प्रदेश के बीच मुकाबले में कोई निर्णय नहीं हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए हिमाचल की टीम 153 रन पर आउट हुई। बड़ौदा की बल्लेबाजी के दौरान 41/1 ले स्कोर पर बारिश आ गई और मैच पूरा नहीं हुआ। वीजेडी मेथड के लिए 20 ओवर का खेल होना जरुरी होता है।

पंजाब और गोवा के बीच मुकाबले में भी फैसला नहीं हुआ। पंजाब ने अनमोलप्रीत सिंह के 141 रनों की बदौलत 4 विकेट पर 359 रन बनाए। युवराज सिंह ने 9 रन बनाए। जवाब में 10 ओवर में 46/2 के स्कोर पर संघर्ष कर रही गोवा की पारी में बारिश ने खलल डाला और निर्णय नहीं हुआ।

कर्नाटक और रेलवे के बीच मैच में भी निर्णय नहीं हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए कर्नाटक ने 42।3 ओवर में 5 विकेट पर 229 रन बनाए, इस समय बारिश शुरू हुई और मैच रद्द करना पड़ा।

Ent

ग्रुप बी:

पालम में दिल्ली ने मध्य प्रदेश को 75 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 284 रन बनाए। नितीश राणा ने 107 रन बनाए। गौतम गंभीर ने भी 41 रन बनाए। जवाब में मध्य प्रदेश की टीम 209 रन बनाकर आउट हो गई। वेंकटेश अय्यर ने अर्धशतक बनाया।

दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर ओडिशा ने सौराष्ट्र को 52 रनों से हराया। बिप्लव सामन्त्रे ने सबसे अधिक 62 रन बनाए। जवाब में सौराष्ट्र की टीम 145 रन बनाकर आउट हो गई।

केरल और यूपी के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। केरल ने एक रन से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए केरल ने 228 रन बनाए। उत्तर प्रदेश की टीम 227 रन बनाकर आउट हो गई। सुरेश रैना ने 66 रन बनाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए।

प्लेट ग्रुप:

बिहार ने जीत का अभियान जारी रखते हुए मणिपुर को 8 विकेट से हराया। मणिपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 172 रन बनाए। यशपाल सिंह ने नाबाद 134 रन बनाए। जवाब में बिहार की टीम ने 2 विकेट पर 176 रन बनाकर मैच जीत लिया। बाबुल कुमार ने 100 रन बनाए।

पांडिचेरी ने अरुणाचल प्रदेश को 7 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अरुणाचल की टीम 95 रन बनाकर आउट हो गई। अक्षय जैन ने पांडिचेरी के लिए 5 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए पांडिचेरी ने 3 विकेट खोकर 100 रन बनाते हुए जीत दर्ज की।

मेघालय ने सिक्किम को 149 रनों के बड़े अंतर से हराया। मेघालय की टीम ने पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 315 रन बनाए। उनके लिए पुनीत बिष्ट ने सबसे अधिक 149 रन बनाए। जवाब में सिक्किम की टीम ने 9 विकेट पर 166 रन बनाए।

Quick Links