भारत का घरेलू एकदिवसीय टूर्नामेंट
विजय हज़ारे ट्राफी आज से शुरू हुआ और पहले दिन कुल मिलाकर 9 मैच खेले गए। ग्रुप बी, सी और डी के तीन-तीन मुकाबले हुए और कई अच्छे प्रदर्शन देखने को मिले।
आइये नज़र डालते हैं पहले दिन हुए सभी मैचों के परिणाम पर:
ग्रुप बी:
# दिल्ली vs उत्तर प्रदेश
बिलासपुर में दिल्ली ने उत्तर प्रदेश को 55 रनों से हराया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए उन्मुक्त चंद के 116 रनों की बदौलत 307/6 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में उमंग शर्मा के 102 रनों के बावजूद उत्तर प्रदेश की टीम सिर्फ 252 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। दिल्ली की तरफ से कुलवंत खेजरोलिया ने 4 और कप्तान प्रदीप सांगवान ने 3 विकेट लिए।
# बंगाल vs महाराष्ट्र
नादौन में खेले गए मुकाबले में महाराष्ट्र ने बंगाल को 7 विकेट से हराया। बंगाल ने अभिमन्यु ईश्वरण के 103 और कप्तान मनोज तिवारी के 80 रनों की बदौलत 293/9 का स्कोर बनाया, जिसे महाराष्ट्र ने कप्तान राहुल त्रिपाठी के शानदार 125 रनों की बदौलत तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।
# हिमाचल प्रदेश vs त्रिपुरा
धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश ने त्रिपुरा को 6 विकेट से हराया। त्रिपुरा ने यशपाल सिंह के 113* की बदौलत 229/9 का स्कोर बनाया, जिसे हिमाचल प्रदेश ने अमित कुमार के 101* की बदौलत सिर्फ 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
ग्रुप सी:
# तमिलनाडु vs गुजरात
चेन्नई में तमिलनाडु ने गुजरात को 76 रन से हराया। तमिलनाडु ने कौशिक गाँधी के 127 और कप्तान विजय शंकर के 100 की बदौलत 311/8 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में भार्गव मेराई के 101 रनों के बावजूद गुजरात सिर्फ 235 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। रविचंद्रन अश्विन और वॉशिंगटन सुंदर ने दो-दो विकेट लिए।
# मुंबई vs मध्य प्रदेश
चेन्नई में मुंबई ने मध्य प्रदेश को 74 रन से हराया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव के धुआंधार 134* रनों की बदौलत 332/5 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में मध्य प्रदेश 258 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई।
# आंध्रा vs राजस्थान
चेन्नई में आंध्रा ने राजस्थान को 6 विकेट से हराया। राजस्थान ने चेतन बिष्ट के 82* रनों की बदौलत 229/6 का स्कोर बनाया, जिसे आंध्रा ने बी.सुमंत के ताबड़तोड़ 71 रनों की बदौलत 4 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया।
ग्रुप डी:
# सौराष्ट्र vs छत्तीसगढ़
सिकंदराबाद में सौराष्ट्र ने छत्तीसगढ़ को 32 रन से हराया। सौराष्ट्र ने शेल्डन जैकसन के 106 और चेतेश्वर पुजारा के 60 रनों की बदौलत 286/7 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में छत्तीसगढ़ 254/9 का स्कोर ही बना सकी। धर्मेन्द्रसिंह जडेजा ने सौराष्ट्र की तरफ से 4 विकेट लिए।
# हैदराबाद vs सेना
हैदराबाद में हैदराबाद ने सेना को 128 रन से हराया। हैदराबाद ने अक्षत रेड्डी के 127 रनों की बदौलत 329/5 का बड़ा स्कोर बनाया, जिसके जवाब में सेना की टीम 201 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए।
# विदर्भ vs झारखंड
सिकंदराबाद में विदर्भ ने रोमांचक मैच में झारखंड को 7 रन से हराया। विदर्भ ने जितेश शर्मा के 79 और संजय रामास्वामी के 77 रनों की बदौलत 300 रन बनाये, जिसके जवाब में सौरभ तिवारी के 65, कुमार देवब्रत के 60 और विकास सिंह के 59 रनों के बावजूद झारखंड की टीम सिर्फ 293/7 का स्कोर ही बना सकी। उमेश यादव ने दो विकेट लिए।
Published 05 Feb 2018, 19:09 IST