विजय हजारे ट्रॉफी 2018: नौवें दिन खेले गए सभी मैचों का राउंड अप

<p>

विजय हज़ारे ट्रॉफी 2018-19 के नौवें दिन कुल मिलाकर 12 मैच हुए, जिसमें ग्रुप ए, ग्रुप बी, ग्रुप सी और प्लेट ग्रुप के तीन-तीन मुकाबले शामिल रहे। नौवें दिन के बाद अंक तालिका में ग्रुप ए में महाराष्ट्र 20 अंकों के साथ, ग्रुप बी में दिल्ली 14 अंकों के साथ, ग्रुप सी में झारखंड 18 अंकों के साथ और प्लेट ग्रुप में बिहार 18 अंकों के साथ टॉप पर है। आज दिल्ली की तरफ से गौतम गंभीर ने 151 रनों की शानदार पारी खेली, वहीं सुरेश रैना का अर्धशतक टीम को जीत नहीं दिला पाया। युवराज सिंह फ्लॉप रहे और बड़ौदा के लिए क्रुणाल पांड्या और युसूफ पठान ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

Ad

आइये अब नज़र डालते हैं आज के सभी मुकाबलों के परिणाम पर:

एलीट ग्रुप ए

बैंगलोर में मुंबई ने पंजाब को 43 रनों से हराया। 49 ओवर वाले मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जय बिस्टा के 68 और शार्दुल ठाकुर की 14 गेंदों में खेली गई 30* रनों की धुआंधार पारी की बदौलत 245 रन बनाये, जिसके जवाब में पंजाब की टीम सिर्फ 202 रनों पर ढेर हो गई। शुबमन गिल ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाये, वहीं युवराज सिंह 26 रन ही बना सके।

अलूर में बड़ौदा ने गोवा को 133 रनों से हराया। बड़ौदा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केदार देवधर के 107, कप्तान दीपक हूडा के 71 और युसूफ पठान के 23 गेंदों में खेली गई 59* रनों की धुआँधार पारी की बदौलत 281/5 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में क्रुणाल पांड्या (6/41) की घातक गेंदबाजी के आगे गोवा की टीम सिर्फ 148 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

अलूर में ही महाराष्ट्र ने हिमाचल प्रदेश को 83 रनों से हराया। महाराष्ट्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋतुराज गायकवाड़ के 114 रनों की बढ़िया पारी की बदौलत 278 रन बनाये, जिसके जवाब में हिमाचल प्रदेश की टीम सिर्फ 195 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

<p>

एलीट ग्रुप बी

Ad

दिल्ली में दिल्ली ने केरल को 165 रनों के बड़े अंतर से हराया। दिल्ली ने कप्तान गौतम गंभीर (104 गेंद 151 रिटायर्ड आउट) के बेहतरीन शतक और ध्रुव शोरी के 99 एवं उन्मुक्त चंद के 69 रनों की मदद से 392/3 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में केरल की टीम 227/8 का स्कोर ही बना सकी।

दिल्ली में हैदराबाद ने उत्तर प्रदेश को 9 विकेट से हराया। उत्तर प्रदेश की टीम कप्तान सुरेश रैना के 53 रनों के बावजूद सिर्फ 130 रन बनाकर ढेर हो गई। हैदराबाद के मेहदी हसन ने सिर्फ 20 रन डकार 5 विकेट लिए। हैदराबाद ने छोटे लक्ष्य को सिर्फ एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।

दिल्ली में ही मध्य प्रदेश ने रोमांचक मैच में ओडिशा को एक रन से हराया। मध्य प्रदेश ने यश दुबे के 75 और अंशुल त्रिपाठी के 52 रनों की मदद से 277 रन बनाये, जिसके जवाब में अनुराग सारंगी के 78 और अभिषेक राउत के 55* रनों की बढ़िया पारी के बावजूद ओडिशा की टीम 276/8 का स्कोर ही बना सकी।

।

एलीट ग्रुप सी

Ad

चेन्नई में बंगाल ने असम को 5 विकेट से हराया। असम की टीम सिर्फ 150 रन बनाकर ऑल आउट हो गई, जिसके जवाब में बंगाल ने विवेक सिंह के 51 रनों की मदद से 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

चेन्नई में सेना ने गुजरात को 9 विकेट से हराकर बड़ा उलटफेर किया। गुजरात ने रुजुल भट्ट के 56* रनों की बदौलत 219/7 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में रवि चौहान के 106* और जी राहुल सिंह के 55* रनों की बदौलत सेना ने सिर्फ एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

चेन्नई में ही त्रिपुरा ने राजस्थान को 48 रनों से हराया। त्रिपुरा ने ब्रवीश शेट्टी के 107 और बिशाल घोष के 76 रनों की मदद से 242/7 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में राजस्थान की टीम 194 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

प्लेट ग्रुप

नडियाद में बिहार ने अरुणाचल प्रदेश को 5 विकेट से हराकर अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा। अरुणाचल प्रदेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 145 रन बनाये और केशव कुमार ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। बिहार ने जवाब में बाबुल कुमार के 57 रनों की बदौलत 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

आनंद में मणिपुर ने मिजोरम को 210 रनों के बड़े अंतर से हराया। मणिपुर ने यशपाल सिंह के 102 रनों की बदौलत 279/4 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में आर रेक्स सिंह (5/17) की घातक गेंदबाजी के कारण मिजोरम की टीम सिर्फ 69 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

वडोदरा में पुदुचेरी ने नागालैंड को 2 विकेट से हराया। नागालैंड ने कप्तान रोंगसेन जोनाथन के 89 रनों की बदौलत 202 रन बनाया, जिसके जवाब में पुदुचेरी ने पारस डोगरा के नाबाद 98 रनों की मदद से 8 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications