पृथ्वी शॉ का धुआंधार शतक, केकेआर के गेंदबाज की हैट्रिक, राहुल तेवतिया ने खेली तूफानी पारी

विजय हजारे ट्रॉफी के दूसरे दिन कुल बीस टीमों के बीच दस मुकाबले खेले गए। सबसे ख़ास बात शिखर धवन का जीरो रन पर आउट होना रहा। पृथ्वी शॉ ने धुआंधार नाबाद शतक लगाया वहीँ सूर्यकुमार यादव और राहुल तेवतिया ने भी तूफानी पारियां खेली। केकेआर की टीम में शामिल खिलाड़ी वैभव अरोड़ा ने हैट्रिक ली।

ग्रुप डी

राजस्थान vs पांडिचेरी

इस मैच में पांडिचेरी को राजस्थान ने 6 विकेट से हरा दिया। पहले खेलते हुए पांडिचेरी ने 6 विकेट पर 273 रन बनाए। पारस डोगरा ने शतक लगाया। जवाब में खेलते हुए राजस्थान ने 4 विकेट पर 274 रन बनाकर मैच जीत लिया। मनेंदर नरेंदर सिंह ने 115 रन बनाए।

महाराष्ट्र vs हिमाचल प्रदेश

महाराष्ट्र की टीम ने 59 रनों से मुकाबले में जीत दर्ज की। महाराष्ट्र ने 8 विकेट पर 295 रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड़ ने शतक लगाया। हाल ही में केकेआर द्वारा खरीदे गए वैभव अरोड़ा ने हैट्रिक ली। जवाब में खेलते हुए हिमाचल की टीम 236 रन पर आउट हो गई।

दिल्ली vs मुंबई

मुंबई की टीम ने दिल्ली को 7 विकेट से हरा दिया। दिल्ली ने 7 विकेट पर 211 रन बनाए। शिखर धवन खाता नहीं खोल पाए। जवाब में खेलते हुए मुंबई ने 3 विकेट पर 216 रन बनाए। पृथ्वी शॉ ने 89 गेंद पर धुआंधार नाबाद 105 रन की पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने भी 33 गेंद पर 50 रन जड़े।

ग्रुप ई

जम्मू कश्मीर vs सौराष्ट्र

इस मैच में सौराष्ट्र ने 3 विकेट से जीत हासिल की। जम्मू कश्मीर ने 9 विकेट पर 279 रन बनाए। जवाब में सौराष्ट्र ने 7 विकेट पर 283 रन बनाकर मैच जीत लिया।

बंगाल vs सेना

सेना को बंगाल ने 70 रनों से हरा दिया। पहले खेलते हुए बंगाल ने 6 विकेट पर 315 रन बनाए। जवाब में सेना की टीम 245 रन बनाकर आउट हो गई।

हरियाणा vs चंडीगढ़

इस मैच में चंडीगढ़ की टीम ने 3 विकेट से जीत दर्ज की। हरियाणा ने पहले खेलते हुए 9 विकेट पर 299 रन बनाए। हिमांशु राणा ने शतक जड़ा। राहुल तेवतिया ने महज 39 गेंदों पर 73 रन जड़े जिसमें 6 छक्के शामिल थे। चड़ीगढ़ ने जवाब में खेलते हुए 7 विकेट पर 300 रन बनाए। मनन वोहरा के बल्ले से शतकीय पारी आई।

प्लेट ग्रुप

मणिपुर vs असम

मणिपुर को असम ने वीजेडी मेथड से 10 विकेट से पराजित कर दिया। 28 ओवर के खेल में मणिपुर का स्कोर 6 विकेट पर 108 रन था।बारिश के बाद असम को 117 रन का लक्ष्य दिया गया जिसे उन्होंने बिना विकेट गंवाए हासिल कर लिया।

अरुणाचल प्रदेश vs मिजोरम

इस मैच में तीसरे ओवर के समय बारिश आ गई। इसके बाद मैच वापस शुरू नहीं हुआ और रद्द हो गया।

नागालैंड vs सिक्किम

इस मैच में नागालैंड ने सिक्किम को 98 रनों से जीत मिली। पहले खेलते हुए नागालैंड ने 8 विकेट पर 310 रन बनाए। जवाब में सिक्किम की टीम 212 रन बनाकर सिमट गई।

उत्तराखंड vs मेघालय

उत्तराखंड ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। पहले खेलते हुए मेघालय ने 6 विकेट पर 242 रन बनाए। जवाब में उत्तराखंड ने 4 विकेट पर 243 रन बनाए।

Quick Links