ऋतुराज गायकवाड़ का शतक गया बेकार, सौराष्ट्र ने फाइनल में जीत दर्ज कर ट्रॉफी जीती

गायकवाड़ सीरीज में धाकड़ खेले हैं (Photo: BCCI Twitter)r)
गायकवाड़ सीरीज में धाकड़ खेले हैं (Photo: BCCI Twitter)

विजय हजारे ट्रॉफी 2022 (Vijay Hazare Trophy) के फाइनल में सौराष्ट्र ने महाराष्ट्र को हराते हुए दूसरी बार खिताब जीत लिया। महाराष्ट्र ने पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 248 रन बनाए। जवाब में खेलते हुए सौराष्ट्र ने यह स्कोर 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। महाराष्ट्र के लिए ऋतुराज गायकवाड़ का शतक बेकार गया। उनको प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

Ad

टॉस जीतकर सौराष्ट्र ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। महाराष्ट्र के ओपनर पवन शाह 4 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ और बछाव ने मिलकर स्कोर आगे बढ़ाया। हालांकि बछाव भी 27 रन बनाकर आउट हो गए। गायकवाड़ एक छोर पर टिककर खेले। वह एक बार फिर शतक बनाने में सफल रहे। ऋतुराज गायकवाड़ 108 रन बनाकर आउट हो गए। अज़ीम काज़ी और नौसाद शेख ने क्रमशः 37 और 31 रन बनाए। इस तरह महाराष्ट्र ने 9 विकेट पर 248 रनों का स्कोर खड़ा किया। चिराग जानी ने हैट्रिक ली।

जवाब में खेलते हुए सौराष्ट्र के किए हार्विक देसाई और शेल्डन जैक्सन ने पहले विकेट के लिए शतकीय भागीदारी कर दी। यहां से साफ हो गया था कि मामला किसके पक्ष में जा रहा है। देसाई 50 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद कुछ विकेट गिरे लेकिन शेल्डन जैक्सन क्रीज पर खड़े होकर बैटिंग करते चले गए। उनका साथ चिराग जानी ने दिया। जैक्सन जे शतक जड़ते हुए नाबाद 133 रन बनाए। जानी 30 रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह सौराष्ट्र ने 5 विकेट खोकर मैच जीत लिया। ऋतुराज गायकवाड़ प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे। शेल्डन जैक्सन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Quick Links

Edited by निरंजन
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications