विजय हजारे ट्रॉफी 2017 की आज से शुरुआत हुई। भारत के अलग-अलग जगहों पर कुल मिलाकर पहले दिन 12 मुकाबले खेले गए। टूर्नामेंट में 28 टीमों को चार अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है। प्रमुख खिलाड़ियों की अगर बात करें तो पहले दिन महेंद्र सिंह धोनी, आशीष नेहरा और गौतम गंभीर ने बढ़िया प्रदर्शन किया, वहीं हरभजन सिंह और शिखर धवन ज्यादा प्रभावित नहीं कर सके।
आइये नज़र डालते हैं सभी मैचों के संछिप्त रिपोर्ट पर:
ग्रुप ए:
# पंजाब vs विदर्भ
मंदीप सिंह (86) और मनन वोहरा (50) की बढ़िया परियों के बदौलत पंजाब ने विदर्भ को 6 विकेट से हराया। विदर्भ की तरफ से अम्बाती रायडु ने 86 रनों की पारी खेली थी और पंजाब की तरफ से हरभजन सिंह ने 1 और सिद्धार्थ कॉल ने 4 विकेट लिए थे।
# बड़ौदा vs रेलवे
दीपक हूडा (119) के शानदार शतक की बदौलत बड़ौदा ने रेलवे को 30 रनों से हराया। इरफ़ान ओअथान और हार्दिक पांड्या ने 2-2 विकेट लिए।
# हरियाणा vs ओडिशा
चैतन्य बिश्नोई (83*) और राहुल तेवाटिया (62*) की पारियों की बदौलत हरियाणा ने ओडिशा को 5 विकेट से हराया।
ग्रुप बी:
# तमिलनाडु vs दिल्ली
दिनेश कार्तिक (118) के शानदार शतक की बदौलत तमिलनाडु ने दिल्ली को 42 रनों से हराया। दिल्ली की तरफ से गौतम गंभीर ने 51 रन बनाये थे और उनके अलावा गेंदबाजी में आशीष नेहरा ने 4 विकेट लिए थे। शिखर धवन 23 रन बनाकर और ऋषभ पन्त 5 रन बनाकर फ्लॉप रहे।
# त्रिपुरा vs केरल
गुरिंदर सिंह (61) की पारी की बदौलत त्रिपुरा ने केरल को 2 विकेट से हराया। सचिन बेबी (77) और सलमान निज़ार (82*) की परियां बेकार गई।
# महाराष्ट्र vs हिमाचल प्रदेश
ऋतुराज गायकवाड़ (132) के शानादर शतक की बदौलत महाराष्ट्र ने एक बड़े स्कोर वाले मुकाबले में हिमाचल को 25 रनों से हरा दिया। प्रशांत चोपड़ा का शतक बेकार गया।
ग्रुप सी:
# मुंबई vs गुजरात
आदित्य तरे (83) और सिद्धेश लाड (64) की बढ़िया पारियों के बदौलत मुंबई ने गुजरात को 98 रनों से हराया। जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट लिए थे। गुजरात की तरफ से पार्थिव पटेल फ्लॉप रहे।
# बंगाल vs आंध्रा
श्रीवत्स गोस्वामी (66) के अर्धशतक की बदौलत बंगाल ने आंध्रा को 4 विकेट से हराया।
# मध्य प्रदेश vs राजस्थान
हरप्रीत सिंह के नाबाद 45 रनों की बदौलत मध्य प्रदेश ने राजस्थान को 3 विकेट से हराया।
ग्रुप डी:
# कर्नाटक vs झारखंड
मनीष पांडे (77) और आर समर्थ (71) की पारियों की बदौलत कर्नाटक ने झारखंड को 5 रनों से हरा दिया। झारखंड के लिए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 43 और सौरभ तिवारी ने 68 रन बनाये।
# हैदराबाद vs जम्मू और कश्मीर
तन्मय अगरवाल और अक्षत रेड्डी के अर्धशतकों की बदौलत हैदराबाद ने जम्मू और कश्मीर को 29 रनों से हरा दिया।
# सेना vs सौराष्ट्र
नकुल वर्मा (124) के बेहतरीन शतक की बदौलत सेना ने सौराष्ट्र को 48 रनों से हरा दिया।
नोट:
सभी मैचों के स्कोरकार्ड के लिए यहाँ क्लिक करें
Published 25 Feb 2017, 19:55 IST